Thu. Apr 25th, 2024
    लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ़ द ईयर 2019: दीपिका पादुकोण और विक्की कौशल को मिले बड़े सम्मान

    बुधवार को लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ़ द ईयर 2019 का आयोजन हुआ था। ये अवार्ड मिलना बहुत सम्मान की बात होती है। समारोह के दौरान जिसे सबसे ज्यादा सम्मानित किया गया वो थे दीपिका पादुकोण और विक्की कौशल। दोनों ने ‘पद्मावत’ और ‘उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सफल फिल्मों से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली है।

    दीपिका और विक्की बॉलीवुड के उन कुछ अभिनेताओं में से थे, जिन्हें वार्षिक लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ़ द ईयर में प्रतिष्ठित उपाधियों से सम्मानित किया गया। जहां दीपिका ने ‘द आइकोनिक परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ होने का खिताब जीता, विक्की ने ‘पाथ-ब्रेकिंग परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ का खिताब हासिल किया। महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजीत तांबे ने ‘अंतिम महाराष्ट्रियन द ईयर’ अवार्ड का सम्मान जीता।

    कल रात पुरस्कार समारोह में भाग लेने वाले अन्य लोगों में रोहित शेट्टी, रितेश देशमुख, ज़रीन खान सहित राजनीति जगत के कई अन्य प्रसिद्ध व्यक्ति शामिल थे। सम्मान मिलने वाले सभी सितारों को शुभकामनाएं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *