Tue. Apr 23rd, 2024
    इजराइल

    इजराइल ने लेबनान और सीरिया की सीमा को निशाना बनाते हुए तीन हवाई हमलो को अंजाम दिया है। इजराइल के हवाई हमलो ने लेबनान की सीमा से सटे सीरिया के पूर्वी शहर जाहले को निशाना बनाया था। हालाँकि इजराइल ने इस हमले के बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    हाल ही में सीरिया की मीडिया ने रिपोर्ट दी कि डमस्कस के हवाई इलाके में बीती रात कई विस्फोटो की आवाजे सुनाई दी गयी थी।

    सीरिया की मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीती रात सीरिया की वायु रक्षा विभाग ने राजधानी के शहर में दुश्मनों के इलाको को निशाना बनाया गया था।

    सीरिया में गृह युद्ध की शुरुआत मार्च 2011 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी सीरिया में करीब 40 लाख आबादी है औस यह नागरिक हिंसक माहौल के कारण तुर्की से सटे बॉर्डर की तरफ भाग गए हैं।

    सरकार और रूस के हवाई हमले में शनिवार को 15 नागरिकों की मौत हो गयी है, इसमें से आधे से अधिक बच्चे थे। दोनों सहयोगियों के अप्रैल से सिलसिलेवार हमले में सैकड़ो नागरिकों की मौत हुई है। इद्लिब और पड़ोसी प्रान्तों अलेप्पो, हमा और लाटाकीआ में हयात अल शाम जिहादी समूह का नियंत्रण है।

    रूस और सीरिया की सरकार ने विद्रोहियों के आखिरी गढ़ में आक्रमक रुख से हमला किया था और कई नागरिक इलाको में भी हवाई हमला किया गया है। हालाँकि मोस्को और डमस्कस की सेना ने इन निरंतर हवाई हमले से इंकार किया है जिसमे नागरिकों का आम जनजीवन प्रभावित हुए हो।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *