Fri. Apr 19th, 2024
    लीबिया का ध्वज

    लीबिया की राजधानी त्रिपोली में रमजान के पहले दिन एक सावधानीपूर्वक शान्ति थी। संयुक्त राष्ट्र ने इस पाक माह के दौरान मानवीय शान्ति की मांग की थी। एनडोलू एजेंसी के मुताबिक, संघर्ष पक्षों ने अभी तक यूएन की मांग पर अपनी स्थिति जाहिर नहीं की है। सोमवार को सुबह से त्रिपोली में सतर्कता भरी शान्ति पटी पड़ी थी।

    बीते दिनों की तरह सोमवार को विस्फोट और एयरक्राफ्ट की आवाजे नहीं सुनाई दी गयी थी। यूनिटेड नेशंस सपोर्ट मिशन इन लीबिया ने रविवार को एक हफ्ते तक युद्धविराम की मांग की थी जिसकी शुरुआत रमजान के पहले दिन सोमवार तड़के चार बजे से होगी।

    4 अप्रैल को खलीफा हफ्तार की सेना ने राजधानी त्रिपोली पर आक्रमण का आदेश दिया था। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त गवर्मेंट ऑफ़ नेशनल एकॉर्ड के मुख्यालय पर भी हमला किया गया था। यूएन मिशन ने बयान में सभी पक्षों से रमजान के मौके पर एक हफ्ते के युद्ध संघर्षविराम लगाने का आग्रह किया था।

    यूएन ने बताया कि”युद्धविराम में विस्तार किया जा सकता है, इस दौरान सभी पक्षों को सैन्य अभियानों को रोकना ही होगा। इसमें गोलीबारी करना और बमबारी करना सख्त मना है और युद्ध क्षेत्र में नया सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। यूएनएसएमआईएल ने सभी पक्षों से युद्ध विराम के दौरान मानवीय सहायता को जरुरतमंदो तक पंहुचाने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

    साथ ही उन्होंने नागरिकों को आवाजाही की आज़ादी देने का अनुरोध किया है। यूएन मिशन ने सर्वप्रथम कैदियों और शवों के आदान-प्रदान को शुरू करने के लिए कहा है और उन्होंने जरुरी सहयोग मुहैया करने की तत्परता का इजहार किया है।

    त्रिपोली में संघर्ष को शुरू हुए दूसरा माह हो चुका है। इसमें 392 लोगो की मौत हुई है और 50000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। हफ्तार ने राजधानी पर नियंत्रण के लिए हमला कराया था। संघठन दोनों पक्षों के बीच बातचीत सम्मेलन के आयोजन की तैयारी कर रही है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *