Thu. Apr 25th, 2024
    लीबिया में शरणार्थी

    संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग ने बताया की 146 शरणार्थियों को लीबिया से इटली के लिए रवाना कर दिया गया है और यह संयुक्त अभियान इटली और लीबिया के विभागों ने किया है। लीबिया के मिसराता एयरपोर्ट से यह समूह रोम में लैंड करेगा और इन्हे आपात सुविधा आवासों में पनाह दी जायेगी।

    लीबिया से विस्थापितों को शरण देने के लिए सबसे पहले इटली ने कदम उठाये हैं। त्रिपोली में नियंत्रण के लिए खलीफा हफ्तार की सेना ने आक्रमण किया था। उन्होंने कहा कि “नाज़बंदी केन्द्रो में अभी भी हज़ारो प्रवासी और शरणार्थी कैद है जहां वह बेहद बुरे और मलिन हालातो में गुजर कर रहे हैं।”

    यूएनचसीआर ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से नज़रबंद कैद के सभी शरणार्थियों को हटाने के लिए कहा है और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है। संघर्ष के पक्ष को सुनिश्चित करना होगा कि यह संघर्षविराम के दौरान नहीं पकड़े जायेंगे। विश्व स्वास्थ्य संघठन के मुताबिक, लीबिया में संघर्ष से 22 नागरिकों सहित 345 लोगो की मौत हो गयी है और 1652 लोग बुरी तरह घायल है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *