Fri. Apr 19th, 2024
    लालू प्रसाद यादव

    साल 2006 में जब लालू प्रसाद यादव ने एक सरकारी होटल एक निजी कंपनी के हवाले किया था, तब शायद उन्होंने सोचा भी नहीं होगा की उनका ये कदम भविष्य में उन्हें संकट में डाल सकता है। आज सी.बी.आई. ने उनकी पत्नी और बेटे समेत कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किये है। इसके आलावा सी.बी.आई. ने बहुत सी संदिग्ध जगहों पर छापे भी मारे हैं।

    लालू प्रसाद यादव पर आरोप हैं कि उनके रेलमंत्री पद के दौरान उन्होंने कुछ रेलवे होटल की विकास का काम कुछ निजी कंपनियों को दे दिया था। इसके चलते सी.बी.आई. ने उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेज प्रताप यादव और दो अन्य कपंनी के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    आपको बता दें की कुछ दिनों पहले भी सी.बी.आई. ने लालू और उनकी बेटी व दामाद के खिलाड़ अज्ञात प्रॉपर्टी हड़पने के लिए केस दर्ज किया था। ऐसे में लालू अभी पुराणी मुसीबत से ही नहीं निकले थे, की उनके ऊपर एक और बड़ी मुसीबत आ पड़ी है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।