Sat. Apr 20th, 2024
    लालू प्रसाद यादव

    जे.डी.यु. प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बचाव में आज यहाँ एक कांग्रेसी नेता ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के स्टेट प्रेजिडेंट अशोक चौधरी ने कहा है कि हम लालू जी के साथ खड़े हैं। अशोक ने कहा है कि बी.जे.पी. धर्मनिरपेक्ष ताकतों पर हमला कर रही है।

    आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद लगातार आयकर विभाग के निशाने पर हैं। कुछ दिनों पहले उनकी बहुत सी प्रॉपर्टी जब्त की गयी थी, वहीँ आज उनकी बेटी मिशा भारती के यहाँ ई.डी. की रेड पड़ी है। इसी बीच प्रदेश के कुछ कांग्रेस के नेताओं के मौका पाकर बी.जे.पी. पर निशाना साधा है। कांग्रेस के स्टेट प्रेजिडेंट अशोक चौधरी ने कहा है कि प्रधान मंत्री मोदी गुजरात में हजारों को मारकर मंत्री बने थे और अब वो हमें ही सत्ता रहे हैं।

    इसी के जरिये कांग्रेसी नेता ने अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सी.बी.आई. और ई.डी. बी.जे.पी. की कठपुतलियां बनी हुई हैं और इनके इशारों पर काम करती हैं। आगे उन्होंने ये भी कहा कि लालू का केस 2004 का है तो अब 2017 में इसपर एक्शन क्यों लिया जा रहा है। जाहिर है सी.बी.आई. पिछले कुछ समय में लालू के लिए मुसीबत बनी हुई है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।