Sat. Apr 20th, 2024
    मीशा भारती

    बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद यादव पर मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कल ई.डी. के अधिकारीयों ने उनकी बेटी मीशा भारती और दामाद शैलेश कुमार से करीबन 6 घंटे पूछ्तात की थी। आज एक रिपोर्ट के मुताबिक ई.डी. के पास उनके गिरफ्तारी के पुख्ता सबूत हैं।

    आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में ई.डी. और आयकर विभाग ने लालू और उनके परिवार के लोगों की प्रॉपर्टीज पर कई छापे मारे हैं। सबसे पहले मीशा भारती और उनके पति के दिल्ली में स्थित सैनिक फार्म और घिटोरनी स्थित फार्म हाउस पर छापा मारा। छापे के दौरान मोबाइल फ़ोन और अन्य पुख्ता सबुत बरामद किये गए। इसी दौरान मीशा और शैलेश कुमार से 6 घंटो तक पूछ्तात की गयी।

    मीशा भारती के केस में दो लोगो का नाम सामने आया है – वीरेंद्र जैन और सुरेंद्र जैन। दोनों जैन भाइयों पर आरोप है कि इन्होने मीशा के काले धन को सफ़ेद किया है। इसी के चलते जैन बंधुओं के चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश अग्रवाल को भी प्रवर्तन निदेशालय ने करीब दो महीने पहले गिरफ्तार किया था। इसके अलावा मीशा पर दिल्ली में स्थित आलिशान फार्म हाउस की धोखादड़ी का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि मीशा ने इस फार्म हाउस को 1.2 करोड़ रूपए में खरीदा था जबकि इस फार्म हाउस का दाम 50 करोड़ से ज्यादा है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।