Thu. Apr 25th, 2024
    लसिथ मलिंगा

    लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका की टीम ने कल (शुक्रवार) मेजबान इंग्लैंड के ऊपर आईसीसी विश्वकप 2019 के 23वें मैच में 20 रन से जीत दर्ज की है। मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी का नजारा दिखाते हुए 4/43 के आकड़े दर्ज किए। इस प्रक्रिया में, वह विश्व कप इतिहास में 50 विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन के अलावा श्रीलंका के केवल दूसरे गेंदबाज बन गए है।

    विश्वकप से पहले कप्तानी से हटाए जाने वाले, 35 वर्षीय गेंदबाज के लिए किसी ने नही सोचा होगा की वह इस उम्र में भी इतना शानदार स्पैल फेंक सकेंगे। इंग्लैंड के कई क्रिकेट प्रशंसक कल उनकी गेंदबाजी देखकर हैरान रह गए होंगे क्योंकि उन्होने अपनी गेंदबाजी के बल पर टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम को मात दी है।

    अपने शानदार प्रदर्शन के बाद कल श्रीलंकाई टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए है, आइए डालते हैं इन पर एक नजर-
    1. लसिथ मलिंगा विश्वकप के इतिहास में 50 विकेट लेने वाले सबसे तेज गेंदबाज बन गए है। केवल चार ही गेंदबाजी विश्वकप के इतिहास में अब तक इस मुकाम को छू पाए है। मलिंगा का 50वां विकेट 26वें विश्वकप मैच में आया है, ग्लेन मैकग्रा और मुरलीधरन ने यह मुकाम 30 मैचो और वसीम अकरम ने 34 मैचो में छूआ था।

    2. लसिथ मलिंगा ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में तीसरा सबसे अधिक विकेट लिया है – 30 मैचों में 48। केवल ब्रेट ली (37 मैचों में 65 विकेट) और ग्लेन मैकग्राथ (33 मैचों में 53 विकेट) ने  उनसे ज्यादा विकेट लिए है।

    3. लसिथ मलिंगा के 4/43 बनाम इंग्लैंड के आंकड़े विश्व कप के मंच पर उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। उनका सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा 6/38 है जो उन्होंने केन्या के खिलाफ 2011 में बनाया था।

    4. इस जीत के साथ, श्रीलंका ने विश्व कप में पांचवीं बार इंग्लैंड को हराया। 1999 के बाद से दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले हुए है और चारो श्रीलंका के पक्ष में गए है। इंग्लैंड ने आखिरी बार श्रीलंका को 1999 विश्वकप में हराया था। श्रीलंका ने 2007, 2011, 2015 और 2019 में इंग्लैंड को मात दी थी।

    5. 233 का लक्ष्य पिछले चार सालो में सबसे कम रनो का लक्ष्य रहा है जिसें इंग्लैंड की टीम हासिल नही कर पाई है।

    6. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले चार वर्षों में पहले पॉवरप्ले में अपना दूसरा सबसे कम स्कोर दर्ज किया – 38/2। 2018 में उनका सबसे कम स्कोर 34/4, बनाम ऑस्ट्रेलिया था।

    7. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो विश्व कप में दो गोल्डन डक के साथ अपने देश के चौथे खिलाड़ी बन गए है।  इस सूची में ग्लैडस्टोन स्मॉल, क्रिस लुईस और एलेक स्टीवर्ट अन्य हैं।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *