Fri. Mar 29th, 2024
    दीपिका और रणबीर कपूर

    करण जौहर ने अपने शो कॉफ़ी विथ करण में बातों-बातों में ही दीपिका की अगली फ़िल्म के बारे में जानकारी दे दी है।

    इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण, फिल्म निर्देशक लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नज़र आ सकती हैं। हालांकि इस बात की पुस्टि दीपिका की तरफ से नहीं की गई है।

    दीपिका पादुकोण अलिया भट्ट के साथ ‘कॉफ़ी विथ कारण’ शो पर आयी थी वहीं बातों-बातों में करण जौहर  ने इस बात का जिक्र कर दिया। दीपिका के चेहरे के भाव पहले तो बदले परन्तु बाद में वह हस पड़ी।

    दीपिका और रनबीर की जोड़ी पहले भी बड़े परदे पर कमाल दिखा चुकी है। जहाँ फ़िल्म ‘बचना ऐ हसीनों ‘, ये जवानी है दीवानी ‘और तमाशा जैसी फिल्मों में यह जोड़ी अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुकी है वहीं निर्देशक लव रंजन ‘प्यार का पंचनामा ‘ सोनू के टीटू की स्वीटी ‘ जैसी हिट फ़िल्में बना चुके हैं। ऐसे में इन निर्देशक व कलाकारों की जोड़ी एक साथ क्या कमाल दिखाती है यह देखना मज़ेदार रहेगा।

    दीपिका अभी अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं वहीं उनके मंगेतर रणवीर सिंह की कई फ़िल्में आने वाली हैं। जिनमें से ‘गली बॉयज ‘ व ‘तख्त ‘ जैसी फ़िल्में भी हैं जो रणवीर सिंह ,आलिया भट्ट के साथ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की इन आदतों से परेशान रहती हैं दीपिका पादुकोण

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *