Tue. Apr 23rd, 2024
    लखनऊ मेट्रो योगी आदित्यनाथ उद्घाटन

    लखनऊ मेट्रो का आज उद्घाटन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इसे हरी झंडी दिखाएंगे। लखनऊ मेट्रो को देश में दिल्ली मेट्रो के बाद सबसे आधुनिक मेट्रो माना जा रहा है।

    लखनऊ मेट्रो का निर्माण कार्य सितम्बर 2014 में शुरू हुआ था, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका जिम्मा उठाया था। इस प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की सहायता से पूरा किया है। मेट्रो को बनाने में करीबन 13000 करोड़ रूपए का खर्च आया है, जिसमे से 7000 करोड़ पहले चरण में खर्च किये गए।

    लखनऊ मेट्रो

    लखनऊ मेट्रो दो चरण में चलायी जायेगी। उत्तर से दक्षिण वाले चरण में मेट्रो लखनऊ एयरपोर्ट से शुरू होकर मुंशी पुलिआ तक जायेगी। पूर्व से पश्चिम चरण में मेट्रो चारबाग़ रेलवे स्टेशन से वसंत कुञ्ज तक का सफर तय करेगी।

    लखनऊ मेट्रो फीचर्स

    • लखनऊ मेट्रो के डिब्बे बनाने का काम फ्रांस की कंपनी अल्स्टॉम को दिया गया था। मेट्रो के बाहरी ढांचे पर लखनवी कला और संस्कृति को देखने की कोशिश की है। इसके अलावा किराया वसूलने के लिए भी मशीनों का इस्तेमाल किया गया है।

    लखनऊ मेट्रो कोच

    • लखनऊ मेट्रो देश की पहली मेट्रो होगी जिसका एक निजी रेडियो स्टेशन होगा। इसके अलावा कुछ अन्य रेडियो स्टेशन भी इसमें चलाये जाएंगे, जिनमे मेट्रो की सुरक्षा प्रणाली के अलावा मनोरंजन सामग्री चलायी जायेगी।
    • लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास मेट्रो गोमती नदी के ऊपर से गुजरेगी, जहाँ इसके लिए एक विशेष पुल बनाया गया है।
    • लखनऊ मेट्रो देश की पहली मेट्रो होगी जिसमे यात्रियों को मुफ्त मिनरल वाटर की सुविधा दी जायेगी। इसके अलावा मुफ्त शौचालय सेवा भी प्रदान की जायेगी।
    • लखनऊ मेट्रो का सबसे विशेष फीचर है, फ्री इंटरनेट। मेट्रो में जो भी ‘गो मेट्रो’ कार्ड का इस्तेमाल करेगा, वह फ्री में इंटरनेट का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
    • मेट्रो का सञ्चालन पूरी तरह से कण्ट्रोल रूम से होगा। किसी भी आपातकाल की स्थिति में कण्ट्रोल रूम से मेट्रो को रोका जा सकेगा। इसके अलावा मेट्रो में लगे कमरों से भी कण्ट्रोल रूम में नज़र रखी जायेगी।
    • मेट्रो स्टेशन में प्रवेश के लिए तीन फ़ीट से छोटे बच्चों के लिए दरवाजे अपने आप खोले जाएंगे।
    • मेट्रो डिब्बे में स्मार्ट एलईडी लाइट लगायी जाएंगी, जो बाहर की लाइट के अनुसार अपने आप को कम ज्यादा कर सकती हैं।

    लखनऊ मेट्रो

    • किसी भी आपातकाल की स्थिति में आप सीधे ट्रैन के संचालक से बात कर सकते हैं।
    • लखनऊ मेट्रो की अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटे होगी। शुरूआती दौर में इसे 40 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलाया जाएगा।
    • लखनऊ मेट्रो के चलने का समय सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक होगा।

    लखनऊ मेट्रो स्टेशन

    लखनऊ मेट्रो मुख्य रूप से दो लाइन में चलायी जायेगी। उत्तर से दक्षिण के लिए रेड लाइन और पूर्व से पश्चिम के लिए ब्लू लाइन

    रेड लाइन स्टेशन

    • चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट
    • अमौसी
    • ट्रांसपोर्ट नगर
    • कृष्णा नगर
    • सिंगार नगर
    • आलमबाग
    • आईएसबीटी आलमबाग
    • मवैया
    • दुर्गापुरी
    • लखनऊ चारबाग़ रेलवे स्टेशन (ब्लू लाइन के लिए यहाँ बदले)
    • हुसैन गंज
    • सचिवालय
    • हज़रतगंज
    • केडी सिंह बाबू स्टेडियम
    • लखनऊ यूनिवर्सिटी
    • आईटी चौराहा
    • महानगर
    • बादशाहनगर
    • लेखराज मार्किट
    • रामसागर मिश्रा नगर
    • इंदिरा नगर
    • मुंशी पुलिआ

    ब्लू लाइन स्टेशन

    • लखनऊ चारबाग़ रेलवे स्टेशन (रेड लाइन के लिए यहाँ बदलें)
    • गौतम बुद्धा मार्ग
    • अमीनाबाद
    • पाण्डेयगंज
    • लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन
    • मेडिकल कॉलेज चौराहा
    • नवाज़ग़ंज
    • ठाकुरगंज
    • बालागंज
    • सर्फराजगंज
    • मूसाबाग
    • वसंत कुञ्ज

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।