Sat. Apr 20th, 2024
    रोहित शर्मा

    भारत टीम के स्टैंड-इन-कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में अर्धशतक लगाकर अंतरराष्ट्रीय टी-20 प्रारूप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी और निर्णयाक टी-20 में उनके पास एक और रिकॉर्ड को पछाड़ने का मौका है। जो की वह न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में रविवारो को अपने नाम कर सकते है।

    रोहित शर्मा ने अभी तक टी-20 प्रारूप में 102 छक्के लगाए है। उनसे आगे इस सूची में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम 103 छक्के है। अगर वह अंतिम टी-20 में दो छक्के और लगा देते है तो वह टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के दौरान, रोहित ने तीसरे वनडे में दो छक्के लगाए थे, जिसके बाद वह भारत की तरफ से एकदिवसीय क्रिकेट में धोनी के बराबर 215 सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

    भारतीय टीम के स्टैंड-इन-कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह टी-20 सीरीज बेहद ही खास रही है और उन्होने इस सीरीज अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। रोहित ने पिछले टी-20 में ईश सोढ़ी की गेंद को लांग-ऑन की तरफ छक्का लगाकर टी-20 प्रारूप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब रोहित इस सूची में शीर्ष पर आ गए है और गुप्टिल (2272) के साथ दूसरे और शोएब मलिक (2245) रन के साथ तीसरे स्थान पर है।

    रोहित शर्मा ने अबतक टी-20 में भारत के लिए 14 मैचो में कप्तानी की है। जिसमें से उन्हे 12 में जीत मिली है और दो में हार। जिसमें एक मैच साल 2018 में उन्हे श्रीलंका के खिलाफ निदहास ट्रॉफी में हारना पड़ा था और एक अब हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ। वही दूसरी ओर, कोहली ने अबतक भारत के लिए 20 टी-20 मैचो में कप्तानी की है और उन्हे 12 में जीत हासिल हुई है, जबकि सात में हार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 में बारिश के कारण एक मैच ड्रॉ रहा है।

    अगर भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टी-20 मैच जीत जाती है, तो रोहित शर्मा भारत की तरफ से टी-20 में दूसरे सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। उनसे आगे इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी है। उन्होने भारत के लिए 72 टी-20 मैचो में कप्तानी की है और उनका विजयी प्रतिशत 59.28 का रहा है।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *