Fri. Mar 29th, 2024
    रोहित शर्मा 1

    जब बात आईसीसी टूर्नामेंटों की आती है, तो शायद ही ऐसा हो सकता है की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। 2011 विश्वकप में जगह ना मिलने के बाद से, हिटमैन के करियर में बहुत उछाल आया और अपने पिछले कुछ वर्षो में उनका सर्वश्रेष्ठ खेल देखा ही होगा।

    चल रहे विश्वकप में रोहित के नाम पहले ही दो शतक आ गए है, और अब वह एमएस धोनी (MS Dhoni) के वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड को पछाड़ने के बेहद करीब आ गए है।

    रोहित शर्मा

    विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में, रोहित ने अपना 24वां वनडे शतक जड़कर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। इस प्रकिया में वह पाकिस्तान की टीम के खिलाफ लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे। इससे पहले एक शतक उन्होने 2018 एशिया कप में बनाया था।

    रोहित शर्मा

    जब विश्व कप मे भारतीय टीम से सर्वाधिक शतक लगाने की बात आती है तो रोहित शर्मा अपने आपको तीसरे स्थान पर पाते है। सूची में सबसे आगे 6 शतको के साथ सचिन तेंदुलकर, 4 शतको के साथ सौरव गांगुली दूसरे और तीसरे स्थान पर 3 शतको के साथ शिखर धवन के साथ रोहित शर्मा है।

    धवन-रोहित

    अगले मैच में अफगानिस्तान के साथ, रोहित के पास एक और रिकॉर्ड दर्ज करने का अवसर है। उन्होंने वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 ओवर के प्रारूप में 224 छक्के मारे हैं जबकि धोनी के नाम उनसे ज्यादा (225) छक्के है। अगर रोहित अगले मैच में दो और छक्के लगा लेते है तो वह भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। रांची में जन्मे विकेटकीपर बल्लेबाज़ भी अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं, दोनों के बीच यह एक छलावा साबित हो सकता है जब सबसे अधिक छक्के मारने की बात आती है।

    रोहित शर्मा

    कुल मिलाकर, हालांकि, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (318) और श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम (270) छक्के है।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *