Wed. May 8th, 2024
रोहित रॉय की डेब्यू निर्देशित फिल्म में भाई रोनित रॉय निभाएंगे उनके बाप का किरदार

रोनित रॉय और रोहित रॉय आखिरी बार ऋतिक रोशन स्टारर ‘काबिल‘ में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखे गए थे। दोनों ने अपने करियर के 20 वर्षों में पहली बार एक ही फिल्म में अभिनय किया। रोहित के पास हालांकि कुछ परियोजनाएँ मिली हुई हैं, जिनमें संजय गुप्ता की आगामी थ्रिलर ‘मुंबई सागा’ शामिल है। मल्टी स्टारर फिल्म में बॉलीवुड के कुछ दिग्गज कलाकार जैसे इमरान हाशमी, जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी और गुलशन ग्रोवर शामिल हैं। लगता है, यह फिल्म काफी प्रत्याशित होने वाली है।

Image result for Rohit Roy Ronit Roy

रोहित की अगली परियोजना एक पिता-पुत्र की कहानी है जिससे रोहित निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे है। रोनित पिता की भूमिका में नजर आएंगे जबकि रोहित बेटे की भूमिका में हैं। भाइयो की जोड़ी निश्चित रूप से एक प्रतिभाशाली जोड़ी है, जिस तरह की परियोजनाओं को उन्होंने अतीत में लिया है। उनकी निर्देशित फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली की पूर्व सीईओ शोभा संत द्वारा किया जाएगा। रोहित ने शुरू में एसएलबी के साथ एक तीन फिल्मो की डील साइन की थी लेकिन परियोजना को बहुत लंबा समय लगने पर उन्होंने अलग होना पड़ा।

Image result for Rohit Roy Ronit Roy

रोहित 2002 की मेडिकल-ड्रामा ‘संजीवनी’ के रिबूट में भी दिखाई देंगे। वह बहुत लंबे समय के बाद मोहनीश बहल के साथ फिर से जुड़ेंगे और दोनों कलाकार उसी को लेकर काफी भावुक हैं।

https://youtu.be/nubDFeiUAsI

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *