Wed. Apr 24th, 2024
    पियूष गोयल रेल टिकट

    रेलमंत्री पियूष गोयल ने चित्रकूट में हुए रेल हादसे में मृत लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसी के साथ ही गोयल ने कहा कि इस पुरे रेल हादसे की जांच होनी चाहिए।

    गोयल ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के मानिकपुर में वास्को डी गामा – पटना एक्सप्रेस में हुए हादसे से प्रभावित हुए लोगों के लिए मदद भेज दी गयी है एवं इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। मुझे मृतकों के परिवारों से सहानुभूति है।’

    इसी के साथ गोयल ने कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।

    • जबलपुर स्टेशन – 0761-2677746
    • सतना स्टेशन – 07672-228510
    • कटनी स्टेशन – 07622-297468
    • मुग़ल सराय स्टेशन – 05412-254148
    • पटना स्टेशन – 0612-2206967
    • माणिकपुर स्टेशन – 26276/26205
    • अलाहाबाद स्टेशन – 0532-2408149
    • मिर्जापुर स्टेशन – 05442-220095

    इससे पहले रेल मंत्रालय ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के घरवालों को 5 लाख रूपए सहायता राशि देने का भी प्रावधान किया था। इसके अलावा घायल हुए लोगों को 1 लाख रूपए देने की घोषणा की थी।

    आपको बता दें आज सुबह उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में वास्को डी गामा – पटना एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसमें तीन लोगों के मरने की खबर आई है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।