Fri. Mar 29th, 2024
    Ruhi Singh Biography

    रूही सिंह भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय के व्यवसाय को शुरू करने से पहले कुछ समय तक मॉडलिंग का काम भी किया है। उन्होंने साल 2011 में अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने कई सारी मॉडलिंग की प्रतियोगिताओ में भाग लिया है और ‘मिस यूनिवर्सल पीस एंड ह्यूमैनिटी’ का ख़िताब जीता है। रूही ने ‘केलिन्डर गर्ल्स’, ‘इश्क़ फॉरएवर’, ‘बोंगू’, ‘स्पॉटलाइट 2’, ‘ऑपरेशन कोबरा’ जैसी फिल्मो और वेब सीरीज में अभिनय किया है।

    रूही सिंह ने अपना डेब्यू म्यूजिक एल्बम में भी कर लिया है। उन्हें ‘दो चार दिन’ के म्यूजिक वीडियो में अभिनय करते हुए देखा जा चूका है।

    रूही सिंह का प्रारंभिक जीवन

    रूही सिंह का पूरा नाम ‘रूही दिलीप सिंह’ है। उनका जन्म जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘दिलीप सिंह’ है। रूही ने अपने स्कूल की पढाई राजस्थान से ही पूरी की थी और इसके बाद उन्होंने ‘यूनिवर्सिटी ऑफ़ राजस्थान’, जयपुर से अपने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी। रूही एक बहुत सफल मॉडल के रूप में जानी जाती हैं।

    व्यवसाय जीवन

    रूही सिंह का मॉडलिंग का सफर

    रूही सिंह ने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। उन्होंने साल 2011 में मॉडलिंग की दुनिया में अपना कदम रखा था। उन्होंने सबसे पहले ‘फेमिना मिस इंडिया ईस्ट 2011’ की प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में रूही सिंह पहली रनर – अप बनी थी।

    उसी साल रूही ने ‘इंडियन प्रिंसेस 2011’ में भाग लिया था, जिसके बाद उन्हें ‘मिस मॉडल ऑफ़ द वर्ल्ड 2011’ के लिए चुना गया था। यह प्रतियोगिता चाइना में हुई थी और 36 मॉडल्स के साथ भाग लेने के बाद, रूही सिंह विजयता का ख़िताब जीतने से चार कदम ही दूर रही थी।

    साल 2012 में रूही ने ‘फेमिना मिस इंडिया’ की प्रतियोगिता में भाग लिया था और वही अपना नाम टॉप 10 मॉडल्स के रूप में भी दर्ज किया था। इसके बाद रूही ने भारत को मिआमि में ‘मिस यूनाइटेड नेशन 2012’ की प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया था। हालांकि यहाँ भी रूही सिंह को जीत हासिल नहीं हुई थी।

    साल 2014 में रूही सिंह ने एक बार फिर ‘फेमिना मिस इंडिया’ की प्रतियोगिता में भाग लिया था और इस बार उन्होंने पहली बार भारत को ‘मिस यूनिवर्सल पीस एंड ह्यूमैनिटी’ के मंच पर प्रस्तुत किया था। इस प्रतियोगिता में सभी मॉडल्स को पीछे छोड़ क्रर रूही ने विजयता हासिल की थी। ऐसा पहली बार हुआ था की ‘मिस यूनिवर्सल पीस एंड ह्यूमैनिटी’ में भारत को प्रस्तुत किया गया था और उसी साल भारत ने जीत भी हासिल की हो।

    रूही सिंह का फिल्मो का सफर

    रूही सिंह ने साल 2012 में ही अपनी पहली फिल्म में अभिनय किया था। यह अंग्रेजी डॉक्यूमेंट्री फिल्म थी जिसका नाम ‘द वर्ल्ड बिफोर हर’ था। इस फिल्म में रूही ने अपना ही किरदार दर्शाया था। इस फिल्म की निर्देशक ‘निशा पहुजा’ थी और फिल्म में दो लड़कियों की कहानी दर्शाई गई थी। पहली रूही सिंह जो ‘मिस इंडिया’ बनना चाहती हैं और दूसरी ‘प्राची त्रिवेदी’ जो एक हिन्दू नेशनलिस्ट होती है।

    इसके बाद उन्होंने दो सालो तक अपने आपको सफल मॉडल बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत की थी। साल 2015 में रूही ने अपना डेब्यू हिंदी फिल्मो में किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम ‘केलिन्डर गर्ल्स’ था जिसके निर्देशक ‘मधुर भंडारकर’ थे। फिल्म में रूही ने ‘मयूरी चौहान’ नाम का किरदार अभिनय किया था और उनके अलावा मुख्य किरदारों को आकांशा पूरी, अवनि मोदी, कयरा दत्त, सतरूपा पैने और रोहित रॉय ने अभिनय किया था।

    फिल्म पूरी तरह से पांच लड़कियों पर आधारित थी जो अलग अलग शहरों से अपने सपने को पूरा करने के लिए, केलिन्डर गर्ल्स बनने के लिए साथ में जुट जाते हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बहुत ख़राब प्रदर्शन किया था और अपना नाम फ्लॉप फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    इसके बाद साल 2016 में रूही को हिंदी फिल्म ‘इश्क़ फॉरएवर’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘रिहा’ नाम का किरदार अभिनाय किया था। फिल्म के निर्देशक ‘समीर सिप्पी’ थे और फिल्म में मुख्य किरदार को कृष्णा चतुर्वेदी और रूही सिंह ने निभाया था। रूही की यह फिल्म भी दर्शको को बिलकुल पसंद नहीं आई थी और इसलिए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अपना नाम फ्लॉप फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    साल 2017 में रूही ने अपना डेब्यू तमिल फिल्म में भी किया था। उन्होंने सबसे पहले तमिल फिल्म ‘बोंगू’ में अभिनय किया था जिसके निर्देशक ‘ताज’ थे। इस फिल्म में रूही ने ‘जननी’ नाम का किरदार अभिनय किया था और उनके साथ अभिनेता नटराजन सुब्रमणियम ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। फिल्म को दर्शको ने कुछ खास पसंद नहीं किया था और नाही क्रिटिक्स ने फिल्म की तारीफ की थी।

    साल 2018 में रूही ने अपना डेब्यू वेब सीरीज में किया था। उन्होंने हिंदी सीरीज ‘स्पॉटलाइट 2’ में अभिनय किया था जिसके निर्देशक ‘सिद्धांत सचदेव’ थे। सीरीज में मुख्य किरदार को करन ग्रोवर, अदिति आर्य और रूही सिंह ने अभिनय किया था। रूही के किरदार का नाम यहाँ ‘दिया सरकार’ था। यह सीरीज कुल 13 एपिसोड के साथ शुरू की गई थी।

    साल 2019 में भी रूही ने हिंदी वेब सीरीज ‘ऑपरेशन कोब्रा’ में अभिनय किया था। इस सीरीज में उन्हें ‘रिया शर्मा’ नाम का किरदार अभिनय करते हुए देखा गया था।

    रूही ने हिंदी गाने ‘दो चार दिन’ में अपने अभिनय को दर्शाने के साथ ही अपना डेब्यू म्यूजिक वीडियो में भी किया था।

    रूही सिंह का निजी जीवन

    रूही सिंह के लव लाइफ में अभी तक किसी का नाम नहीं जुड़ा है और फ़िलहाल भी रूही सिंगल ही हैं। रूही सिंह को बचपन से एक सिंगर बनना था लेकिन बड़ी होकर वो एक मॉडल और अभिनेत्री बन गई हैं। रूही ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था की वो बहुत मूडी इंसान हैं।

    रूही के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में पराठा, संतरे, ब्लैक कॉफ़ी, तीखा चुकुन्दर और गाजर का जूस पसंद है। रूही के पसंदीदा अभिनेता ‘आमिर खान’ हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण पसंद हैं। रूही की पसंदीदा फिल्म टाइटैनिक, लिटिल मिस सनशाइन और तारे ज़मीन पर है। रूही को जानवरो से बहुत लगाव है और इसलिए उन्होंने मुंबई में एक कंपनी के साथ खुदको जोड़ा भी है। रूही के पास एक कुत्ता है और उन्होंने उसका नाम ‘ब्रियन’ रखा है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *