Fri. Mar 29th, 2024
    अमेरिका

    रूस और चीन से जंग होने की स्थिति में अमेरिका को हार का मुंह देखना पड़ सकता है। अमेरिका इस वक्त सैन्य संकटों और राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से लड़ रहा है।

    अमेरिका के संसदीय पैनल ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज रूस व चीन जैसे देशों में जहां रक्षा क्षेत्र में निवेश लगातार बढ़ रहा है वहीं अमेरिका की सैन्य ताकत लगातार कमजोर हो रही है।

    अमेरिका को सैन्य बजट में कटौती करनी पड़ रही है। पैनल ने कहा कि डोनाल्ड ट्रुम्प की रक्षा नीतियों के कारण देश आज राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य ताकत के मामले में मुसीबत झेल रहा है। दुनिया मे अपनी सैन्य ताकत के लिए प्रसिद्ध अमेरिका आज कई रक्षा क्षेत्रों में पिछड़ रहा है।

    पैनल ने कहा कि अमेरिका साइबर, अंतरिक्ष और रक्षा अभियान सहित कई क्षेत्रों में पिछड़ रहा है। पैनल ने बताया कि इसकी वजह अमेरिका की आतंकवाद को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका है।

    अमेरिका को यह चेतावनी नेशनल डिफेंस स्ट्रेटेजिक कमीशन ने दी है। इन पैनल में कई डेमोक्रेटिक और रिपब्लिक पार्टी के कई पूर्व जानकार शामिल हैं।

    पैनल ने ट्रम्प प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चीन या रूस से अमेरिका की आज जंग होती है तो अमेरिका को जीत के लिए जूझना पड़ सकता है, मुमकिन है कि इसमे अमेरिका को हार का मुंह भी देखना पड़ सकता है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *