Thu. Apr 25th, 2024
    अमेरिका रूस

    अमेरिकारूस के बीच में तनाव कम होने की बजाय लगातार बढ़ रहा है। कुछ समय पहले दोनों देशों के नेताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात व फोन पर बात करके अच्छे संबंध स्थापित होने का संकेत दिया था लेकिन लगता है कि अभी भी कोई तनाव कम नहीं हुआ है। दरअसल अमेरिका ने मास्को के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है जिस पर रूस के विदेश मंत्रालय ने इसे इसकी निंदा की है।

    रूसी विदेश मंत्रालय ने मास्को के खिलाफ अमेरिका की नई आर्थिक प्रतिबंधों की निंदा की। रूस ने इसे बेतुका करार देते हुए प्रतिक्रिया के अधिकार को आरक्षित करने पर जोर दिया।

    रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि अमेरिका का ये बेतुका प्रतिबंध अभियान सफल नहीं हुआ है और इससे कोई परिणाम नहीं मिलेगा। अगर अमेरिकी अधिकारियों ने रूस के साथ आर्थिक संबंधों को तोड़ना पसंद किया है तो यह उनकी सोच व अधिकार है। साथ ही अमेरिका की इस हरकत पर प्रतिक्रिया देने का अधिकार हमें है।

    गौरतलब है कि अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने क्रीमिया के एक बिजली संयंत्र में टर्बाइन की आपूर्ति करने वाले रूसी अधिकारियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। इसके साथ ही पूर्वी यूक्रेन में भी प्रतिबंध अमेरिका ने लगाए थे।

    अमेरिकी प्रतिबंधों का असर 21 लोगों और 9 कंपनियों पर देखा गया। इनमें से कुछ टर्बाइनों पर आधारित थी जो रूस में डिलीवरी के लिए जर्मन इंजीनियरिंग विशाल सीमेंस द्वारा बनाई गई थी। लेकिन बाद में इन्हें क्रीमिया भेज दिया गया था। जो साल 2014 में रूस ने यूक्रेन से कब्जा कर लिया था।

    रूस का कहना है कि अमेरिका ने ये प्रतिबंध यूक्रेन में रूस की भागीदारी को रोकने के लिए लगाए है। आगे कहा कि कहा कि अमेरिका केवल पूरी दुनिया को अपनी शक्तिहीनता दिखा रहा है। अमेरिका हमेशा से व्यापार व वीजा प्रतिबंधों के दम पर हमें डराने का काम करता है।