Fri. Mar 29th, 2024
    एयरटेल और रिलायंस जिओ

    देश के प्रसिद्ध निवेश फण्ड गोल्डमैन सैस के मुताबिक रिलायंस जिओ लगातार कुछ महीनों के बाद अपने डेटा प्लान्स के दाम बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, ‘हमें लगता है कि जीओ अपने डेटा प्लान्स लगातार बढ़ाएगा, अगली बार जनवरी 2018 में दामों में वृद्धि हो सकती है।’

    जिओ ने हाल ही में अपने डेटा प्लान्स के दामों में 15-20 फीसदी दामों में वृद्धि की है।

    दरअसल, पिछले एक साल से भारतीय दूरसंचार जगत में लगातार ऑफर और फ्री डेटा की वजह से व्यापार असंतुलित हो गया था। एयरटेल और आईडिया जैसी कंपनियां रिलायंस जिओ के मुक़ाबले लगातार आकृषित प्लान निकाल रही थी। ऐसे में अब धीरे-धीरे यह संतुलित हो जाएगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक या तो जिओ अपने वर्तमान डेटा प्लानों के दाम बढ़ा सकता है, या फिर उनकी वैधता को कम कर सकता है। जिओ का 309 रूपए के डेटा प्लान की वैधता को 49 दिनों से कम करके 28 दिन किया जा सकता है।

    इसके अलावा जिओ के 399 रूपए वाले दन दना दन ऑफर को अब बढ़ाकर 459 रूपए कर दिया है। लेकिन यदि आप दन दना दन ऑफर को 399 रूपए में पाना चाहते हैं, तो इसकी वैधता घटाकर 70 दिनों की कर दी जायेगी।

    दरअसल जिओ के दामों के बढ़ने से दूरसंचार की अन्य कंपनियां भी अपने दामों को बढ़ा सकती है। इससे दूसरी कंपनियां जैसे एयरटेल, आईडिया और वोडाफोन आदि को भी फायदा होगा। लेकिन इससे सबसे ज्यादा फायदा भार्ती एयरटेल को होगा, जो इस समय भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है।

    जिओ के दामों के बढ़ने से एयरटेल के शेयर मूल्य में भी वृद्धि दिखाई दी है। कल शेयर बाजार बंद होने तक एयरटेल के शेयर 10 सप्ताह में सबसे ऊँचे दामों पर पहुँच गए थे।

    दूरसंचार में इन उतार-चढ़ावों से बड़ी कपंनियां अपने आप को संभाल लेंगी। लेकिन छोटी कंपनियां इसमें डूब जाएंगी।

    जिओ के आने से शुरुआत में एयरटेल को भारी नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन अब वह धीरे धीर वापस मुनाफा कमा रही है। आने वाले समय में रिलायंस जिओ व अन्य कंपनियों के डेटा प्लान में और बढ़त देखने को मिल सकती है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।