Sat. Apr 20th, 2024
    riya sen biography in hindi

    रिया सेन भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। रिया ने हिंदी फिल्मो के अलावा तमिल, बंगाली, तेलुगु, मलयालम और इंग्लिश फिल्मो में भी अभिनय किया है। रिया एक जाने माने फिल्म इंडस्ट्री के परिवार से तालुक रखती हैं। उन्होंने अभिनय से पहले कुछ समय तक मॉडलिंग का काम भी किया था।

    रिया के अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने फिल्म स्टाइल, दिल विल प्यार व्यार, प्लान, शादी नंबर 1, सिलसिला, अपना सपना मनी मनी, हे बेबी, हीरो 420 जैसी बड़ी बड़ी फिल्मो में अभिनय किया था। रिया सेन को कुछ वेब सीरीज में देखा जा रहा है, जहाँ उनके अभिनय को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

    रिया सेन का प्रारंभिक जीवन

    रिया सेन का जन्म 24 जनवरी 1981 को कोलकाता, वेस्ट बंगाल में हुआ था। रिया के पिता का नाम ‘भारत देव वर्मा’ है। उनकी माँ का नाम ‘मून मून सेन’ हैं, जो पेशे से एक जानी मानी अभिनेत्री और राजनेता हैं। रिया की नानी भी बंगाली सिनेमा की बहुत मशहूर अभिनेत्री हैं जिनका नाम ‘सुचित्रा सेन’ है। रिया सेन और उनका परिवार पहले कोलकाता के ही निवासी थे लेकिन बाद में उन्होंने मुंबई में रहना शुरू कर दिया था।

    रिया एक शाही खानदान से तालुक रखती है। उन्होंने अपने स्कूल की पढाई ‘लोरेटो हाउस’, कोलकाता से पूरी की है और ‘रानी बिरला गर्ल्स कॉलेज’ से अपने ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की है। रिया ने ‘नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी’ से जेवर डिजाइनिंग का कोर्स किया था। रिया अपने लगभग सभी कपड़ो को खुद ही डिज़ाइन करती हैं। रिया की एक बहन हैं, जिनका नाम ‘राइमा सेन’ है।

    राइमा भी पेशे से एक अभिनेत्री ही हैं। रिया ने कथक का नाच भी सीखा है और अभी भी वो ‘विजयश्री चौधरी’ से कथक का नाच सिख रही हैं। उन्होंने ‘किकबॉक्सिंग’ में पहला लेवल पार कर लिया है। रिया ने योगा में मास्टरी की हैं और उनको योगा टीचर सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत एक छोटे से असाइनमेंट से की थी और फिर धीरे धीरे उन्हें फिल्मो में अभिनय करने का मौका मिलने लगा था।

    रिया सेन का व्यवसायिक जीवन

    रिया सेन के मॉडलिंग का शुरुआत दौर

    रिया ने अपने मॉडलिंग की शुरुआत एक छोटे से असाइनमेंट से की थी। धीरे धीरे उन्हें कुछ संगीत वीडियोस में देखा जाने लगा था। रिया ने फाल्गुनी पाठक के गाने ‘याद पिया की आने लगी’, आशा भोसले के गाने ‘झुमका गिरा रे’, जगजीत सिंह और आशा भोसले का गाना ‘जब सामने तुम’ और ‘कहीं कहीं से’, लता मंगेशकर, जगजीत सिंह और आशा भोसले का गाना ‘दिल कहीं होश कहीं’, सोनू निगम का गाना ‘जीना है तेरे लिए’, शान का गाना ‘सुट्टा मारो’ जैसे गानो की वीडियो में अभिनय किया है।

    https://www.youtube.com/watch?v=6JESH8I3Dpw

    रिया सिर्फ 16 साल की थी जब उन्होंने गाना ‘याद पिया की आने लगी’ में अभिनय किया था। इसके बाद रिया को कई सारे मैगज़ीन कवर पर भी देखा जाने लगा था, जैसे फेमिना, एलान, मैनस वर्ल्ड, ग्लैडरैग्स, सव्वय, मैक्सिम और कॉस्मोपॉलिटन। साल 2006 में उन्होंने सॉफ्ट ड्रिंक ‘लिम्का’ के विज्ञापन और ब्रांड एम्बैसडर के पद से अभिनेत्री ‘दीपिका पादुकोण’ को हटाया था।

    रिया ने साल 2003 से साल 2007 तक, लगातार 5 साल ‘दब्बू रत्नानी’ के एनुअल कैलेंडर में अपनी उपस्थिति का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। टीवी विज्ञापनों की बात करे तो रिया ने कोलगते, डाबर वाटिका, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कैडबरी डेरी मिल्क चॉकलेट और निरमा जैसे बड़े बड़े ब्रांड्स के लिए अभिनय किया है।

    रिया सेन का फिल्मो का सफर

    रिया सेन ने साल 1991 में एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय करना शुरू किया था। उन्हें सबसे पहले फिल्म ‘विशकन्या’ में देखा गया था। इसके बाद रिया को साल 1999 में तमिल की फिल्म ‘ताज महल’ में अभिनय करते देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘मचकांनी’ नाम का किरदार दर्शाया था। इस फिल्म में रिया का किरदार मुख्य था और उनके साथ अभिनेता मनोज को भी अभिनय करते हुए देखा गया था।

    साल 2000 में रिया को फिल्म ‘गुड लक’ में ‘प्रिया’ के किरदार को दर्शाते हुए देखा गया था। इस फिल्म में रिया को अभिनेता ‘प्रशांता’ और ‘रघुवरन’ के साथ अभिनय करते हुए देखा गया था। साल 2001 में रिया ने अपना डेब्यू एक मुख्य किरदार के रूप में हिंदी फिल्मो में किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम ‘स्टाइल’ था। इस फिल्म में रिया ने ‘शीना’ का किरदार दर्शाया था। उसी साल रिया ने अपना डेब्यू बंगाली फिल्मो में भी किया था। उनकी पहली बंगाली फिल्म का नाम ‘मोने पोरे टॉमके’ था।

    साल 2002 में रिया को फिल्म ‘दिल विल प्यार व्यार’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘गौरव’ के किरदार की प्रेमिका का एक छोटा सा किरदार दर्शाया था। साल 2003 में रिया को लगातार 3 फिल्मो में अभिनय करते हुए देखा गया था। उनकी उस साल की पहली हिंदी फिल्म का नाम ‘साज़िश’ था। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘क़यामत : सिटी अंडर थ्रेट’ में ‘शीतल’ का किरदार दर्शाते हुए देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘हैरी बवेजा’ थे। उस साल की अंतिम पिक्चर का नाम ‘झंकार बीट्स’ था। इस फिल्म में रिया ने ‘प्रीती’ नाम का किरदार अभिनय किया था। यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओ में बनाई गई थी।

    साल 2004 में रिया सेन को पहली बार फिल्म ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ में एक कैमिओ किरदार को दर्शाते हुए देखा गया था। रिया के किरदार का नाम ‘कामिनी’ था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म ‘प्लान’ में एक आइटम गाने में डांस किया था। उसी साल उन्होंने तमिल फिल्म ‘अरसतचि’ में भी एक आइटम गाने में अभिनय किया था। साल 2005 की शुरुआत रिया सेन ने मलयालम फिल्म में अभिनय करके शुरू किया की थी।

    उनकी पहली मलयालम फिल्म का नाम ‘अनन्तबाधरम’ था, जिसके निर्देशक ‘संतोष सीवन’ थे। फिल्म में रिया के किरदार का नाम ‘भामा’ था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म ‘शादी नंबर 1’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के बाद रिया ने अपनी लोगप्रियता को और भी मशहूर बनाया था। फिल्म में उन्होंने ‘माधुरी’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म ने निर्देशक ‘डेविड धवन’ थे और मुख्य किरदारों के रूप में रिया के अलावा संजय दत्त, फरदीन खान, ज़ायेद खान, शरमन जोशी, आयशा तकिए, ईशा देओल, सोफिया चौधरी और सतीश शाह को अभिनय करते हुए देखा गया था। इस साल की रिया की तीसरी फिल्म का नाम ‘तुम… हो ना!’ था, जिसमे उन्होंने ‘रीमा’ का किरदार अभिनय किया था।

    इसके बाद उन्होंने दो और फिल्मो में अभिनय किया था, जिनका नाम ‘सिलसिले’ और ‘जेम्स’ था। फिल्म ‘जेम्स’ में रिया ने एक आइटम गाने पर डांस किया था और फिल्म सिलसिले के उन्होंमे ‘अनुष्का’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में रिया ने कई कलाकारों के साथ अभिनय किया था। 2005 की रिया की आखरी फिल्म एक इंग्लिश फिल्म थी, जिसका नाम ‘इट वस् रेनिंग दैट नाईट’ था। इस फिल्म में रिया ने ‘सावित्री बनर्जी’ का किरदार अभिनय किया था। यह फिल्म रिया की पहली इंग्लिश – बंगाली फिल्म थी।

    साल 2006 में रिया को फिल्म ‘अपना सपना मनी मनी’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘शिवानी’ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म के निर्देशक का नाम ‘संगीता सिवान’ था। फिल्म में रिया के साथ कई सारे अभिनेता और अभिनेत्रियों ने एक साथ अभिनय किया था। फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘रोकड़ा’ में कास्ट किया गया था लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी। इसके बाद उसी साल उन्हें दो और फिल्मो में अभिनय करते हुए देखा गया था जिनका नाम ‘दिल कहीं होश कहीं’ और ‘लव यू हमेशा’ था। फिल्म ‘लव यू हमेशा’ में रिया के किरदार का नाम ‘मेघना’ था। यह फिल्म वैसे तो साल 1999 में रिलीज़ होनी थी, लेकिन बाद में इसे साल 2006 में रिलीज़ किया गया था।

    साल 2007 में रिया सेन ने एक हिट फिल्म में आइटम गाने पर डांस किया था। फिल्म का नाम ‘हे बेबी’ था। साल 2008 में रिया को एक बार फिर तेलुगु फिल्म में अभिनय करते हुए देखा गया था जिसका नाम ‘नेनु मीकू तेलूसा…?’ था। इस फिल्म के निर्माता ‘लक्ष्मी मोंचु’ थे और रिया के किरदार का नाम फिल्म में ‘मधु’ था। इसी साल रिया को हिंदी फिल्म ‘हीरोज’ में देखा गया था। इस फिल्म में रिया के किरदार का नाम ‘शिवानी’ था और फिल्म के निर्देशक ‘समीर कार्णिक’ थे। फिल्म में रिया के साथ मिथुन चोकरोबोर्ती, सलमान खान, सोहेल खान, बॉबी देओल, प्रीति ज़िंटा और सनी देओल ने अभिनय किया था। इसके बाद रिया को उसी साल हिंदी फिल्म ‘लव खिचड़ी’ में देखा गया था। इस फिल्म में रिया के किरदार का नाम ‘दीप्ति मेहता’ था।

    साल 2009 में रिया सेन को हिंदी फिल्म ‘पेइंग गेस्ट’ में देखा गया था। इस फिल्म में रिया ने ‘अवनि’ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म के निर्देशक ‘परितोष पेंटर’ थे। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में हिंदी फिल्म ‘बैनी एंड बब्बलू’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में रिया के किरदार का नाम ‘रिया’ ही था। इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्म ‘अबोहोमं’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में रिया सेन ने ‘चन्द्रिका’ का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2011 में रिया ने बंगाली फिल्म ‘नौकाडी’ में अभिनय किया था जिसको हिंदी में ‘कश्मकश’ नाम से फिल्माया गया था। इस फिल्म में रिया के किरदार का नाम ‘कमला’ था और उनकी बहन ‘राइमा सेन’ ने भी पहली बार इस फिल्म में अभिनय किया था। इसके बाद उनकी उस साल की दूसरी फिल्म का नाम ‘तेरे मेरे फेरे’ था, जिसमे उन्होंने ‘मुस्कान’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म की निर्देशक ‘दीपा सही’ थी और फिल्म के मुख्य किरदार को निभाते हुए रिया के साथ ‘विजय पाठक’ को देखा गया था।

    साल 2012 में रिया सिर्फ एक ही फिल्म में नज़र आई थी, जिसमे उन्होंने ‘निशा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म का नाम ‘3 बैचलर्स’ था। साल 2013 में उन्होंने फिल्म ‘ज़िंदगी 50-50’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘राजीव एस रूइआ’ थे और फिल्म में रिया के किरदार का नाम ‘नैना’ था। इसी साल उनकी दूसरी फिल्म भी रिलीज़ हुई थी, जिसका नाम ‘रब्बा मैं क्या करू’ था। उस साल की रिया की अंतिम फिल्म का नाम ‘माय लव स्टोरी’ था, जिसमे उन्होंने एक आइटम लड़की का किरदार अभिनय किया था। यह फिल्म ‘ओरिया’ यानी ओड़ीशा की थी। यह रिया की ओरिया की डेब्यू फिल्म थी जिसमे उन्होंने एक बेहतरीन अभिनय किया था।

    साल 2014 में रिया सेन को फिल्म ‘जातीश्वर’ में देखा गया था। यह फिल्म एक बंगाली फिल्म थी जिसमे रिया ने ‘सुदेष्ना’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल उन्होंने दूसरी बंगाली फिल्म में अभिनय किया था जिसका नाम ‘कोलकाता कॉलिंग’ था। साल 2015 में भी रिया ने दो फिल्मो में अभिनय किया था और दोनों ही फिल्म उनकी बंगाली फिल्म थी। इन दोनों फिल्मो के नाम ‘रोग होवर सहज उपाए’ और ‘फॅमिली एल्बम’ थे।

    साल 2016 में भी उन्होंने बंगाली फिल्मो में अपने अभिनय को दर्शाया था। उस साल की पहली फिल्म का नाम ‘हीरो 420’ था जिसमे उन्होंने ‘रिया’ नाम का ही किरदार अभिनय किया था। उस साल की अगली फिल्म का नाम ‘डार्क चॉकलेट’ था। इस फिल्म में रिया ने ‘इशानी बनर्जी’ का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2017 में रिया ने एक शॉर्ट फिल्म में अभिनय किया था जिसका नाम ‘लोनली गर्ल’ था। फिल्म में रिया ने ‘राधिका कपूर’ का किरदार अभिनय किया था। रिया सेन द्वारा अभिनय किए गए वेब सीरीज की बात करे तो उन्होंने साल 2017 में ‘एएलटी बालाजी’ के सीरीज ‘रागिनी एमएमएस : रिटर्न’ में अभिनय किया था। इस सीरीज में उन्होंने ‘सिमरन’ नाम का ही किरदार अभिनय किया था। इसके बाद साल 2019 में रिया को ‘ज़ी5’ के सीरीज ‘पॉइज़न’ में देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने ‘नताशा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसी साल की उनकी दूसरी वेब सीरीज का नाम ‘मिसमैच 2’ था, जिसमे उन्होंने ‘मिशिका’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    रिया सेन का निजी जीवन

    रिया सेन के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले अभिनेता ‘जॉन अब्राहम’ को डेट करना शुरू किया था। इन दोनों के कुछ समय तक एक दूसरे का साथ दिया था लेकिन ज़्यादा दिनों तक यह दोनों साथ नहीं रह पाए थे। जॉन से अलग होने के बाद रिया ने अभिनेता ‘अश्मित पटेल’ को डेट करना शुरू किया था। इन दोनों के बीच की कुछ निजी तश्वीरे मीडिया में दिखाई गई थी जिसके बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया था।

    रिया ने एक लेखक ‘सलमान रुश्दी’ को भी डेट किया था। इस बात की पुष्टि वैसे रिया ने कभी नहीं की थी। इसके बाद रिया का नाम भारत के क्रिकेटर ‘युवराज सिंह’ के साथ जुड़ने लगा था। इसके बाद रिया का नाम भारत के क्रिकेटर खिलाडी ‘श्रीशांत’ के साथ भी जुड़ने लगा था और उन्हें अक्सर एक दूसरे के साथ भी देखा जाता था।

    रिया ने साल 2017 में अपने आखरी बॉयफ्रेंड ‘शिवम् तिवारी’ के साथ शादी की थी। अभी फिलहाल दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं। रिया सेन के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में ब्लैक कॉड फिश, और मेक्सिकन चिकन पसंद हैं। उन्हें घूमना बहुत पसंद है और घूमने की जगहों में उन्हें लंदन और पैरिस पसंद है।

    आप अपने विचार और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *