Thu. Apr 25th, 2024
    Rhea Chakraborty biography in hindi

    रिया चक्रवर्ती भारतीय फिल्मो और टीवी शो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने एक वीडियो जॉकी के रूप में अपने व्यवसाय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें फिल्मो में अभिनय करते हुए देखा जाने लगा था। रिया ने हिंदी फिल्मे के अलावा एक तेलुगु फिल्म में भी अभिनय किया है। रिया को कुछ ही समय हुआ है फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे हुए और उन्होंने गिनी चुनी फिल्मो में ही अभिनय किया है।

    उनके द्वारा अभिनय की गई फिल्मो की बात करे तो उन्होंने मेरे डैड की मारुती, सोनाली केबल, दुबारा, हाफ गर्लफ्रेंड, बैंक चोर, जलेबी जैसी फिल्मो में अभिनय किया है। सबसे पहले टेलीविज़न पर रिया को एमटीवी इंडिया के शो ‘टीवीएस स्कूटी टीन दिवा’ के प्रतियोगिता में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने इसी चैनल के कुछ शोज में होस्ट की भूमिका भी निभाई थी।

    रिया चक्रवर्ती का प्रारंभिक जीवन

    रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई 1992 को बैंगलोर में हुआ था। उन्होंने एक बंगाली परिवार में जन्म लिया था। इनके परिवार की जानकारी फ़िलहाल मौजूद नहीं हैं। रिया ने अपने स्कूल की पढाई ‘आर्मी पब्लिक स्कूल’, अम्बाला पंजाब से पूरा किया था।

    रिया चक्रवर्ती का व्यवसायिक जीवन

    रिया चक्रवर्ती ने साल 2009 में एमटीवी इंडिया के शो ‘टीवीएस स्कूटी टीन दिवा’ के कांटेस्ट में भाग लिया था। इस शो में रिया ने पहले रनर-उप का पद हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने अपने वि जे के कला को दर्शाते हुए एमटीवी के ही कुछ शोज में होस्टिंग का काम भी किया था। रिया के द्वारा होस्टिंग किए गए शोज के नाम ‘पेप्सी एमटीवी वासप’, ‘गॉन इन 60 सेकण्ड्स’ और ‘टिकटैक् कॉलेज बीट’ थे। इसके बाद साल 2012 में रिया ने अपने अभिनय की शुरुआत तेलुगु फिल्मो में की थी। उन्होंने सबसे पहले तेलुगु फिल्म ‘तूनीगा तूनीगा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक का नाम ‘एम. एस. राजू’ था। फिल्म में रिया ने अभिनेता सुमंत आश्विन के साथ ‘निधि’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म को जनता ने कुछ खास पसंद नहीं किया था।

    इसके बाद साल 2013 में रिया ने अपना डेब्यू बॉलीवुड फिल्मो में किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ थी। इस फिल्म में रिया ने अभिनेता राम कपूर और साकिब सलीम क़ुरेशी के साथ अभिनय किया था। फिल्म में रिया के किरदार का नाम ‘जसलीन’ था, जो साकिब के किरदार की क्रश होती है।

    अगले साल यानि साल 2014 में रिया चक्रवर्ती ने ‘चारुदत्त आचार्य’ की निर्देश की गई फिल्म ‘सोनाली केबल’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में रिया ने ‘सोनाली दत्ताराम टंडेल’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को रिया के अलावा अली फज़ल और राघव जुयाल ने निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाई नहीं की थी। इसके बाद रिया को साल 2017 में फिल्म ‘दुबारा: सी यॉर ईविल’ में देखा गया था।

    उन्होंने इस फिल्म में ‘तान्या’ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म के निर्देशक ‘प्रवाल रमन’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों की भूमिका को हुमा क़ुरेशी, रिया चक्रवर्ती, साकिब सलीम, आदिल हुसैन और लिसा रे ने निभाया था। इसी साल रिया को फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में देखा गया था। इस फिल्म में इनका किरदार एक सहायक किरदार था और मुख्य किरदारों को अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर दर्शा रहे थे। फिल्म में रिया के किरदार का नाम ‘अंशिका’ था। इस साल की रिया की आखरी फिल्म का नाम ‘बंद चोर’ था। फिल्म में उन्होंने रितेश देशमुख के साथ अभिनय किया था और रिया के किरदार का नाम ‘गायत्री गांगुली’ था।

    साल 2018 में रिया चक्रवर्ती को फिल्म ‘जलेबी’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘पुष्पदीप भरद्वाज’ थे। फिल्म में रिया के साथ अभिनेता ‘वरुण मित्रा’ को देखा गया था। फिल्म में रिया ने ‘आइशा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। रिया के आने वाले फिल्मो की बात करे तो उन्हें आने वाले समय में फिल्म ‘चेहरे’ में देखा जाएगा। फिल्म के निर्देशक ‘रूमी जेफ्री’ हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं और साल 2020 तक फिल्म को सिनेमा घरो में दिखाए जाने की पूरी कोशिश जारी हैं।

    रिया चक्रवर्ती द्वारा अभिनय किए गए फिल्म और उनके किरदारों के नाम

    • 2012, तेलुगु फिल्म ‘तूनीगा तूनीगा’ में ‘निधि’ का किरदार दर्शाया था।
    • 2013, हिंदी फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ में ‘जसलीन’ का किरदार दर्शाया था।
    • 2014, हिंदी फिल्म ‘सोनाली केबल’ में ‘सोनाली दत्ताराम टंडेल’ का किरदार दर्शाया था।
    • 2017, हिंदी फिल्म ‘दुबारा: सी यॉर ईविल’ में ‘तान्या’ का किरदार दर्शाया था।
    • 2017, हिंदी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में ‘अंशिका’ का किरदार दर्शाया था।
    • 2017, हिंदी फिल्म ‘बैंक चोर’ में ‘गायत्री गांगुली’ का किरदार दर्शाया था।
    • 2018, हिंदी फिल्म ‘जलेबी’ में ‘आइशा’ का किरदार दर्शाया था।

    रिया चक्रवर्ती का निजी जीवन

    रिया चक्रवर्ती की लव लाइफ की अभी तक कोई जानकारी मौजूद नहीं है। उनकी पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में सी फ़ूड और सलाद खाना पसंद है। रिया के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और आदित्य रॉय कपूर हैं।

    अभिनेत्रियों में उन्हें माधुरी दीक्षित पसंद हैं। रिया का पसंदीदा रंग काला, लाल और सफ़ेद है। रिया को अभिनय करने के अलावा पार्टी करना, शॉपिंग करना और घूमना पसंद है। घूमने की जगहों में उन्हें केप टाउन और लंदन पसंद है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *