Sat. Apr 20th, 2024

    दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले और उन्हें दक्षिण अफ्रीका आने के लिए आमंत्रित किया है। 70 वें गणतंत्र दिवस के समारोह में सायरिल रामफोसा मुख्य अथिति के तौर पर भारत आये थे।

    शनिवार को सायरिल रामफोसा ने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसमे राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और अन्य नेता शामिल थे। रामफोसा ने कांग्रेस अध्यक्ष को दक्षिण अफ्रीका आने के लिए आमंत्रित किया और उन्होंने यह न्योता स्वीकार कर लिया है।

    दोनो ने सदियों के महत्वपूर्ण संबंधों पर चर्चा की और नेताओं ने क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा को थी। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने रंगभेद की लड़ाई में भारत के योगदान की सराहना की थी। इस मुलाकात में कांग्रेस के विदेश विभाग के प्रमुख आनंद शर्मा भी मौजूद थे।

    सायरिल रामफोसा गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अथिति के तौर से शामिल होने वाले दूसरे राष्ट्रपति है। इससे पूर्व नेल्सन मंडेला भारत के गणतंत्र दिवस में मुख्य अथिति के रूप में भारत आये थे। साल 1995 में जब नेल्सन मंडेला भारत आये थे तब उन्होंने कहा था कि “आपने हमें मोहनदास दिया था और हमने आपको महात्मा गांधी लौटाया था।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *