Wed. Apr 24th, 2024
    राहुल गांधी

    नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)| कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को 49 वर्ष के हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, “जन्मदिन के अवसर पर राहुल गांधी को शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।”

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, “मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देता हूं।”

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “हर प्रतिकूल परिस्थिति में आपका अदम्य साहस, हर हमले के सामने सिद्धांतों के प्रति आपकी अमिट प्रतिबद्धता, धूर्तता को गुण माने जाने के दौर में आपकी सादगी और स्पष्टवादिता आपको सबसे अलग करती है। जन्मदिन की शुभकामनाएं राहुल गांधी।”

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के अलावा कई पार्टी समर्थक राहुल गांधी से मिलने और उन्हें बधाई देने के लिए अकबर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे।

    पार्टी मुख्यालय पर जन्मदिन समारोह भी आयोजित किया गया।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *