Fri. Apr 19th, 2024
    भारत के चौदहवें राष्ट्रपति

    17 जुलाई को देश के चौदहवें राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों के परिणाम की घोषणा हो चुकी है। एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद देश के अगले राष्ट्रपति होंगे। कोविंद ने अपनी प्रतिद्वंदी और यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार को करीब साढ़े तीन लाख मतों से परास्त कर दिया है। कल शाम को जारी चुनाव परिणामों के अनुसार रामनाथ कोविंद को 7,02,044 मत मिले है वहीं मीरा को 3,67,314मत मिले। देश का राष्ट्रपति बनने के लिए जरुरी मतों का आंकड़ा 5,52,243 था और कोविंद इससे काफी आगे रहे। अगर मतों की संख्या की बात करें तो रामनाथ कोविंद को मीरा कुमार से तकरीबन दोगुने मत मिले। यह देशभर में उनकी उम्मीदवारी को मिले समर्थन का सबूत है।

    रामनाथ कोविंद मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी हैं। वह संघ कार्यकर्ता भी रह चुके हैं और भाजपा के दलित मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर चुके हैं। रामनाथ कोविंद ने 2002 में संयुक्त राष्ट्र संघ में देश का प्रतिनिधित्व भी किया था और संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित भी किया था।

    तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को समाप्त हो रहा है। रामनाथ कोविंद 25 जुलाई को देश के राष्ट्रपति के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

    एक नजर देश के अबतक के राष्ट्रपतियों पर

     

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद (26 जनवरी, 1950-13 मई, 1962)

    देश के प्रथम राष्ट्रपति

     

     

    डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (14 मई, 1962-12 मई, 1965)

    डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

     

     

    डॉ. जाकिर हुसैन (13 मई, 1967-3 मई, 1969)

    डॉ. ज़ाकिर हुसैन

     

     

    वराहगिरि वेंकट गिरी (24 अगस्त, 1969- 24 अगस्त, 1974)

    वराहगिरी वेंकट गिरी

     

     

    फखरुद्दीन अली अहमद (24 अगस्त, 1974-11 फरवरी, 1977)

    फखरुद्दीन अली अहमद

     

     

    नीलम संजीव रेड्डी (25 जुलाई, 1977-25 जुलाई, 1982)

    नीलम संजीव रेड्डी

     

     

    ज्ञानी जैल सिंह (25 जुलाई, 1982-25 जुलाई, 1987)

    ज्ञानी जैल सिंह

     

     

    रामास्वामी वेंकटरमण (25 जुलाई, 1987-25 जुलाई, 1992)

    आर. वेंकटरमन

     

     

    डॉ. शंकरदयाल शर्मा (25 जुलाई, 1992-25 जुलाई, 1997)

    डॉ. शंकरदयाल शर्मा

     

     

    के. आर. नारायणन (25 जुलाई, 1997-25 जुलाई, 2002)

    के. आर. नारायणन

     

     

    डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम (25 जुलाई, 2002-25 जुलाई, 2007)

    डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम

     

     

    प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (25 जुलाई, 2007-25 जुलाई, 2012)

    रतिभा देवीसिंह पाटिल

     

     

    प्रणब मुखर्जी (25 जुलाई, 2012-25 जुलाई, 2017)

    प्रणब मुखर्जी

     

    अगले राष्ट्रपति होंगे कोविंद

    रामनाथ कोविंद देश के चौदहवें राष्ट्रपति होंगे। उनका कार्यकाल 25 जुलाई, 2017 से शुरू होगा और 25 जुलाई, 2022 तक वो पदासीन रहेंगे।

    भारत के चौदहवें राष्ट्रपति

    By हिमांशु पांडेय

    हिमांशु पाण्डेय दा इंडियन वायर के हिंदी संस्करण पर राजनीति संपादक की भूमिका में कार्यरत है। भारत की राजनीति के केंद्र बिंदु माने जाने वाले उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु भारत की राजनीतिक उठापटक से पूर्णतया वाकिफ है।मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद, राजनीति और लेखन में उनके रुझान ने उन्हें पत्रकारिता की तरफ आकर्षित किया। हिमांशु दा इंडियन वायर के माध्यम से ताजातरीन राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचारों को आम जन तक पहुंचाते हैं।