Wed. Apr 17th, 2024
    सिरसा में रहीम के डेरे में सेना

    बाबा राम रहीम को बलात्कार का दोषी पाए जाने के बाद से पंजाब और हरियाणा लगातार जल रहे हैं। देर रात पुलिस और सेना ने स्थिति पर काबू पाया। आज सुबह सेना बाबा रहीम के डेरे में घुसकर जांच की और कई गुंडों को गिरफ्तार किया।

    मामले का फैसला आते ही कल दोपहर से बाबा के गुंडों ने पंचकूला और चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। इन गुंडों ने पंचकुला में भरी नुकसान पहुँचाया। सरकारी दफ्तरों को आग के हवाले कर दिया, लोगों की गाडी-मोटर को रोड पर ही जला दिया। इसके अलावा गुंडों ने मुख्य रूप से मीडिया को निशाना बनाया। आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक दो मीडिया वैन को आग लगा दी गयी, एक रिपोर्टर को बुरी तरह से पीटा गया।

    यह बवाल दोपहर करीबन 3 बजे शुरू हुआ था। पहले करीबन 3-4 घंटों में पुलिस बेबस नज़र आयी। गुंडों ने पुलिस और अर्धशास्त्र बल के सैनिकों को दौड़ाते हुए उनपर पथराव किया। तक़रीबन 50000 जवान इस दौरान स्थिति पर बिलकुल भी काबू नहीं कर पाए। प्रदेश में धरा 144 लगाने के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में हिंसा होना सरकार और प्रशासन की बेबसी साफ़ बयान करता है। इसके बाद शहर के डीसीपी को ससपेंड कर दिया गया। लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर स्थिति काबू में ना करने का आरोप लगाया, एवं उन्हें तुरंत इस्तीफा देने की मांग की।

    देर रात कल पुलिस सकते में आयी और उन्होंने शहर को खाली कराया। सेना ने जगह जगह स्थिति का मुआवजा किया। इस दौरान खबर आ रही थी कि सिरसा स्थित बाबा के डेरे से इस गुंडों को निर्देश दिए जा रहे थे। आज सुबह सेना ने बाबा के डेरे में घुसकर स्थिति की जांच कई। बाबा के कई निजी अंगरक्ष्कों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा डेरे को आदेश दिया गया था, कि वह बाबा की पूरी संपत्ति का सही ब्यौरा पुलिस को दें।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।