Mon. May 20th, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित पार्टी की रैली में डेढ़ लाख की भीड़ जुटाने का दावा किया है। भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी की 1734 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे यह रैली आयोजित की है।

धन्यवाद मोदी रैली में प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का बिगुल फूंकेंगे।

दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने से करीब 40 लाख लोगों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

भाजपा पदाधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि कुल सात सांसदों, 281 मंडल अध्यक्षों, निगम पार्षदों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। हर मंडल से कम से कम पांच सौ लोगों को रैली में लाने के लिए पार्टी ने कहा है। पार्टी नेता भारी भीड़ जुटाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *