Fri. Mar 29th, 2024
    राज ठाकरे

    महाराष्ट्र नवनिर्माण के प्रमुख राज ठाकरे ने मोदी को घेरते हुए हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू द्वारा दिए गए ‘प्रथम सेवक’ शब्द को नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधान सेवक’ में बदल दिया गया हैं।

    राज ठाकरे ने कहा कि ‘मोदी नेहरू और इंदिरा को कोसते हैं और उन्ही को कॉपी करते हैं’। ठाकरे ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले 56 दलों के महागठबंधन की सभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा पिछले पांच सालों में केवल झूठ ही बोलती आई हैं।

    ठाकरे ने कहा कि “नई दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में नेहरू म्यूजियम में एक पट्टिका लगी हुई हैं जिस पर पंडित नेहरू के हवाले से लिखा हैं- इस देश की जनता हमे प्रधानमंत्री न कहे, प्रधान सेवक कहे”।

    उन्होंने नरेंद्र मोदी के उन आरोपों को भी खारिज कर दिए जिसमें उन्होंने कहा था स्वतंत्रता संग्राम के दौरान फांसी की सजा का सामना कर रहे भगत सिंह से गांधी परिवार का कोई भी सदस्य से जेल में मिलने नही गया था।

    ठाकरे ने कहा मोदी का गांधी परिवार से क्या मतलब हैं? क्या यह गांधी परिवार हैं या नेहरू परिवार या पटेल परिवार अगर उनका मतलब नेहरू परिवार से हैं तब बतादें कि नेहरू उन से दो बार मुलाकात की थी और वही इंदिरा गांधी ने 14 बार मुलाकात की थी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *