Fri. Mar 29th, 2024
    राजस्थान किसानों का कर्जमाफ

    सरकार ने राजस्थान के किसानों का 50000 रूपए तक का कर्जमाफ करने की घोषणा की है। राजस्थान में पिछले 13 दिनों से चल रहा किसान आंदोलन भी बंद किया गया।

    सरकार ने किसानों की सभी 11 शर्तें मान ली हैं। बुधवार देर रात सरकार ने फैसला किया की सभी किसानों की मांगे पूरी की जाएंगी एवं उन्हें रोड जाम को बंद करना होगा। इसके बाद किसान समूह के नेता अमराराम ने जाम खिलने के निर्देश दिए।

    1 सितम्बर को अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने कर्ज माफ़ी समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया था। पिछले 13 दिनों से चले आ रहे इस आंदोलन के दौरान किसानों ने कई मर्तबा कई रोड जाम किये। सीकर के आस पास के इलाकों में इस आंदोलन का ज्यादा प्रभाव देखने को मिला।

    सरकार ने अंत में इन सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की। कल दोपहर से रात तक किसानों और सरकारी अधिकारीयों में बात चल रही थी। देर रात करीबन 12 बजे इसपर फैसला किया गया। फैसले के बाद सीकर में किसानों को चक्का जाम खोलने को कहा गया।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।