Thu. Apr 25th, 2024
    राजनीति करना ही हमारा उद्देश्य नहीं है बल्कि मानवता की सेवा करना है: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को शहरी, पंचायत और सहकारी निकायों में भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों की एक सभा को संबोधित किया। नड्डा ने अपने संबोधन में कहा, हम सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं। राजनीति करना ही हमारा उद्देश्य नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत बड़ा पक्ष है, वो है मानवता की सेवा करना। जिसको हमने करके दिखाया है। नड्डा गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

    “हमें Pro-active रहना है। हमें Pro-responsible रहना है। हमें Pro-responsive रहना है। और हमें Transparent रहना है” उन्होंने संबोधन में कहा। नड्डा ने आगे कहा, हम चुने हुए प्रतिनिधि बदलाव के वाहक हैं, हमें परिवर्तन लाना है और जनता का विश्वास जितना है। सबको साथ लेकर चलना है, इसके लिए हम सबको काम करना है।

    नड्डा ने शाम को ‘मोरबी’ कस्बे में रोड शो किया। वह शाम गांधीनगर में ‘विरंजलि’ कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां कलाकार अपने गीतों और नाटकों के माध्यम से राष्ट्रीय नायकों को श्रद्धांजलि देंगे।

    भाजपा अध्यक्ष बुधवार को गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय श्री कमलम गांधीनगर में बैठक करेंगे।

    इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार सुबह कहा कि केंद्र सरकार ने देश के किसानों को सशक्त बनाने के लिए कई किसान केंद्रित पहल की है। नड्डा मंगलवार सुबह गांधीनगर में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम में ई-बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद भाजपा किसान मोर्चा के किसानों को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि ई-बाइक राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाले 14,000 से अधिक गांवों की यात्रा करेगी और सरकार की किसान केंद्रित पहल के बारे में जागरूकता फैलाएगी।

    नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कृषि बजट में लगभग छह गुना की वृद्धि की गई है। उन्होंने आगे कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *