Thu. Apr 25th, 2024
    ragini khanna biography in hindi

    रागिनी खन्ना टीवी सीरियल की जानी मानीं अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। इन्होने ना केवल टीवी सीरियल में ही अभिनय किया है बल्कि कई फिल्मो में भी इनका अभिनय देखा जा चूका है। रागिनी का सबसे लोकप्रिय किरदार ‘सुहाना बाजपाई’ का माना जाता है। इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत 2008 में की थी। रागिनी का पहला टीवी सीरियल ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’ था। रागिनी खन्ना की पहली फिल्म 2011 में आई थी।

    रागिनी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू ‘तीन थे भाई’ फिल्म से किया था। हिंदी फिल्मो के साथ साथ रागिनी ने पंजाबी फिल्म ‘भाजी इन प्रॉब्लम’ में भी लीड किरदार को दर्शाया था। रागनी को ज़्यादा तर उनके चुलबुले किरदारों से ही जाना गया है। हालही में उन्हें ‘ज़ी5’ के सीरीज ‘पोषम पा’ में ‘शिखा देशपांडे’ के किरदार में देखा जा रहा है।

    उनके हर एक किरदार की तरह लोग उन्हें इस किरदार में भी बहुत पसंद कर रहे हैं। आने वाले समय में रागिनी खन्ना कुछ और फिल्मो और वेब वेरियस में दिखाई देंगी।

    रागिनी खन्ना का प्रारंभिक जीवन

    रागिनी खन्ना का जन्म 9 दिसंबर 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। रागिनी खन्ना के पिता का नाम ‘प्रवीण खन्ना’ है और माँ का नाम ‘कामिनी खन्ना’ हैं, पेशे से वह एक लेखिका, संगीत निर्देशक, गायिका, एंकर और ‘ब्यूटी विद ज्योतिष’ का हिस्सा रह चुकी हैं। कामिनी खन्ना शास्त्रीय गायिका ‘निर्मला देवी’ और लोकप्रिय 1940 के दशक के अभिनेता ‘अरुण आहूजा’ की पोती हैं।

    रागिनी का एक बड़ा भाई है जिसका नाम अमित खन्ना है जो खुद भी एक अभिनेता रह चुके हैं। उन्होंने ‘ये दिल चाहता है’ सीरियल में अभिनय करके लोगो का बहुत प्यार पाया था। रागिनी ने अपने स्कूल की पढाई मुंबई से ही पूरी की थी और साथ की ‘मुंबई यूनिवर्सिटी’ से कॉमर्स में पोस्ट- ग्रेजुएशन भी की थी। रागिनी के परिवार में सभी जाने माने अभिनेता, अभिनेत्री और कॉमेडियन हैं।

    रागिनी बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी गोविंदा की भांजी हैं और कृष्ण अभिषेक (स्टैंड-अप कॉमेडियन), आरती सिंह (टीवी अभिनेत्री) और सौम्या सेठ (टीवी अभिनेत्री) की चचेरी बहन भी हैं। 2015 में रागिनी के पिता ‘प्रवीण खन्ना’ का दिहांत हो गया था।

    रागिनी खन्ना का व्यवसायिक जीवन

    रागिनी खन्ना ने अपने अभिनय की शुरुआत 2008 से की थी। उनका सबसे पहला टीवी सीरियल ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’ था जिसमे उन्होंने ‘रागिनी शर्मा’ का किरदार अभिनय किया था। यह सीरियल इमेजिन टीवी पर दर्शाया जाता था। यह सीरियल जनवरी 2008 से फरवरी 2009 तक टीवी पर दर्शय गया था। 2009 में रागिनी ने सोनी टीवी के सीरियल ‘भास्कर भारती’ में ‘भारती’ का किरदार अभिनय किया था।

    इस सीरियल में रागिनी के साथ आंचल सबरवाल, आमिर अली और ऐजाज़ खान मुख्य किरदार में थे। यह सीरियल मई 2009 से दिसंबर 2009 तक सोनी टीवी पर दर्शाया गया था। रागिनी ने सोनी टीवी के शो ‘देख इंडिया देख’ में भी कुछ समय तक अपनी भागेदारी दर्शाई थी। 2010 में रागिनी खन्ना ने अपना सबसे लोकप्रिय किरदार अभिनय किय था।

    स्टार प्लस के सीरियल ‘ससुराल गेंदा फूल’ में रागिनी ने ‘सुहाना बाजपाई’ का किरदार अभिनय किया था। यह सीरियल दर्शको को बहुत पसंद आया था। इस सीरियल में रागिनी के साथ ‘जय सोनी’ मुख्य किरदार को दर्शा रहे थे, जिन्होंने ‘ईशान कश्यप’ यानी रागिनी के पति का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल को मार्च 2010 से अप्रैल 2012 तक टीवी पर दर्शाया गया था।

    अगर एपिसोड की बात करे तो इस सीरियल के कुल 573 एपिसोड को टीवी पर दर्शाया जा चूका था। इस सीरियल के बाद रागिनी ने टीवी की दुनिया में कई शोज में अपनी भागेदारी दिखाई थी, लेकिन किसी सीरियल में मुख्य किरदार को फ़िलहाल तक तो नहीं दर्शाया है। उन्होंने कुछ शोज में होस्टिंग का काम किया है, तो कुछ शोज में कैमिया का किरदार अभिनय किया था। रागिनी को कुछ फिल्मो में और कुछ वेब सीरियल में अभिनय करते हुए देखा गया है।

    रागिनी द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने 2011 में हिंदी फिल्म ‘तीन थे भाई’ से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में रागिनी ने ‘गुरलीन कौर’ का किरदार अभिनय किया था। 2013 में रागिनी ने पंजाबी फिल्म ‘भाजी इन प्रॉब्लम’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म में इनके किरदार का नाम ‘प्रीत चीमा’ था। इस फिल्म को लोगो ने पसंद किया था। 2017 में रागिनी को एक और फिल्म में मुख्य किरदार अभिनय करते हुए देखा गया था।

    इस फिल्म का नाम ‘गुडगाँव’ था और रागिनी के किरदार का नाम ‘प्रीत’ था। अभी हालही में उन्हें फिल्म ‘पोषम पा’ में ‘शिखा देशपांडे’ का किरदार अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म को ज़ी5 पर भी दर्शाया जाता हैं। आने वाले समय में रागिनी ने एक प्रोजेक्ट को हामी भरी है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। उनके फैंस उन्हें जल्द ही फिल्म ‘घूमकेतु’ दे देख पाएंगे।

    रागिनी खन्ना ने कुछ अन्य कामो में भी अपना योगदान दिया हैं। रागिनी ने अपनी माँ कामिनी खन्ना द्वारा शुरू किए गए ‘ब्यूटी विद ज्योतिष’ के ब्रांड में ब्रांड एंबेसडर के तौर पर माँ की सहायता की है। रेडियो 92.7 बिग ऍफ़एम पर ‘सेहर’ नाम के सुबह के शो में रागिनी ने ब्रांड एंबेसडर बनके इस रेडियो शो में अपनी हिस्सेदारी दर्शाई थी।

    2010 मे रागिनी को ‘फ्रिटो-ले इंडिया’ के अभियान में जज के रूप में ‘कुर्कुरे स्पेंड टाइम विद फैमिली’ में देखा गया था। रागिनी ने 2011 में कैच फ्रूट्स द्वारा ‘मिक्स एन ड्रिंक’ के अभियान में ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम किया था। 2013 में भी रागिनी खन्ना ने ‘हमदर्द डिवीजन’ द्वारा शुरू की गई ‘माय रोहाफज़ा स्टोरी’ में भाग लिया था।

    रागिनी खन्ना द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शो और उनके किरदार

    • 2008, इमेजिन टीवी के सीरियल ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’ में ‘रागिनी शर्मा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2009, सोनी टीवी के सीरियल ‘भास्कर भारती’ में ‘भारती’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2009, सोनी टीवी के सीरियल ‘देख इंडिया देख’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2009, सोनी टीवी के शो ’10 का दम सीजन 2′ में एक एपिसोड में भाग लिया था।
    • 2010 – 2012, स्टार प्लस के सेरिल ‘ससुराल गेंदा फूल’ में ‘सुहाना ईशान कश्यप’ और ‘सुहाना बाजपाई’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010, इमेजिन टीवी के शो ‘मीठी छूरी न. 1’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2010 – 2011, सोनी टीवी के सीरियल ‘झलक दिखला जा सीजन 4’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2011, सोनी टीवी के शो ‘जुबिली कॉमेडी सर्कस’ में होस्टिंग का काम किया था।
    • 2011, ज़ी टीवी के शो ‘स्टार या रॉकस्टार’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2012, कलर्स टीवी के शो ‘झलक दिखला जा सीजन 5’ में होस्टिंग का काम किया था।
    • 2013, ज़ी टीवी के सीरियल ‘इंडिया’स बेस्ट ड्रामेबाज़’में होस्टिंग का काम किया था।
    • 2016, कलर्स टीवी के कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ में भाग लिया था।
    • 2018, कलर्स टीवी के शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2019, कलर्स टीवी के शो ‘किचन चैम्पियन 5’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।

    रागिनी खन्ना द्वारा अभिनय किए गए फिल्म और उनके किरदार

    • 2011, हिंदी फिल्म ‘तीन थे भाई’ में ‘गुरलीन कौर’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2013, पंजाबी फिल्म ‘भाजी इन प्रॉब्लम’ में ‘प्रीत चीमा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2017, हिंदी फिल्म ‘गुड़गांव’ में ‘प्रीत’ के किरदार का अभिनय किया था।
    • 2019, हिंदी फिल्म ‘पोषम पा’ में ‘शिखा देशपांडे’ का किरदार अभिनय किया था।
    • घूमकेतु में जल्द ही दिखाई देंगी रागिनी खन्ना।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2010, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ससुराल गेंदा फूल’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, ‘बिग टेलीविज़न अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ससुराल गेंदा फूल’ के लिए ‘बिग गरम गरम जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ‘अप्सरा फिल्म & टेलीविज़न प्रोडूसर्स गिल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ससुराल गेंदा फूल’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ‘स्टार परिवार अवार्ड्स’ में सीरियल ‘ससुराल गेंदा फूल’ के लिए ‘फेवरेट पत्नी’ का अवार्ड मिला था।

    रागिनी खन्ना का निजी जीवन

    रागिनी खन्ना के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले ‘जैसल आर्य’ को डेट करना शुरू किया था। कुछ समय साथ बिताने के बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। रागिनी ने कभी इस बात के लिए हामी नहीं भरी थी की वो किसी को डेट कर रही हैं। हर बार वो खुदको सिंगल ही बताती रहीं हैं। रागिनी का नाम एक बार कंट्रोवर्सी में सुना गया था।

    शो ‘स्टार या रॉकस्टार’ की शूटिंग के दौरान रागिनी को उनके सह-प्रतियोगी निगार खान के साथ शो के दौरान बहस करते देखा गया था। रागिनी ने शो से निकलने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से चैनल के खिलाफ अपना गुस्सा उतारा था, जहाँ उन्होंने यह दावा किया था कि शो के एक एपिसोड में उनकी माँ का नाम गलत तरीके से लिया गया था। इस बात को ज़्यादा मीडिया में नहीं उछाला गया था, जिसकी वजह से यह बात अंदर ही अंदर दब गई थी।

    रागिनी खन्ना के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में सादा घर का खाना पसंद है। रागिनी के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और ह्रितिक रोशन हैं। अभिनेत्रियों में रागिनी को मधुबाला और माधुरी दीक्षित पसंद हैं। रागिनी का पसंदीदा रंग सफ़ेद हैं। रागिनी को एक्टिंग के आलावा किताबे पढ़ना और घूमना बहुत पसंद है।

    रागिनी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था की उन्हें बचपन से ही ‘रॉकस्टार’ बनना था और अगर वो एक्टिंग की दुनिया में नहीं आती तो वो एक अच्छी रॉकस्टार ज़रूर बनती, ऐसा उनका कहना था। रागिनी ने कलाकारों के परिवार में जन्म लिया था इसलिए उन्हें टीवी या फिल्म की इंडस्ट्री में ज़्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा था। अपने ‘सुहाना’ के किरदार की वजह से रागिनी ने अपनी लोकप्रियता को बढ़ाया था और अपना नाम मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कर लिया था।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *