Thu. Apr 25th, 2024
    संत गुरमीत राम रहीम बलात्कार मामला

    संत राम रहीम के भक्तों ने मीडिया को धमकी भरे बयान में कहा है कि मीडिया बाबा के खिलाफ कोई भी खबर न दिखाए। बाबा राम रहीम पर लगे रेप के आरोप पर पंचकूला अदालत आज दोपहर अपना फैसला सुनाएगी।

    आपको बता दें कि बाबा राम रहीम पर 2002 में अपने ही एक साध्वी के बलात्कार का आरोप लगा था। इसपर सीबीआई जांच भी हुई थी। सीबीआई जांच के दौरान बाबा के डेरे में और भी महिलाओं के साथ बलात्कार होने का खुलासा हुआ था। पिछले 15 सालों में लगातार इस मामले पर जांच की जा रही थी। अदालत ने इसपर फैसले की अंतिम तारीख 25 अगस्त तय की थी।

    आज राम रहीम पर फैसले से पहले राम रहीम के भक्तों ने बड़ी संख्या में पंचकुला में जुड़ना शुरू कर दिया है। ख़बरों के अनुसार करीबन 5 लाख लोग पंचकुला और आसपास के इलाकों में इकठ्ठा हो गए थे। फैसले के दिन कई लाख लोग और जमा हो सकते थे। ऐसे में पुलिस ने पंचकुला और आसपास के इलाकों को सील कर दिया था और यातायात से सभी नियमों को बंद कर दिया था। इसके बावजूद करीबन 5 लाख लोग शहर में पहुँच गए थे।

    सैनिकों ने हरियाणा और पंजाब के लगभग सभी इलाकों में कर्फू लगा दिया है। पुलिस का दावा है कि तक़रीबन पुरे शहर को खाली करवा दिया जाएगा। और फैसले वाले दिन कुछ भी उपद्रव नहीं होगा। जाहिर है बाबा के भक्त फैसला बाबा के खिलाफ आने पर कुछ भी कर सकते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।