Thu. May 9th, 2024
नच बलिये 9: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नहीं बनेंगे प्रीमियर का हिस्सा, जानिए कारण

पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा है कि सुपरस्टार रणवीर सिंह और पत्नी दीपिका पादुकोणनच बलिए‘ के नवीनतम सीजन की शुरुआत करेंगे और इस शो में पहले सेलेब्रिटी मेहमान होंगे। लेकिन, उन अफवाहों के विपरीत, खबर ये आई है कि ये अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आने की खबरें पूरी तरह से गलत है।

दोनों ही सितारे अपनी-अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं को लेकर काफी व्यस्त हैं। वर्तमान में, उनके व्यस्त कार्य शेड्यूल के साथ कोई रास्ता नहीं है कि ये दोनों सितारे शेड्यूल में इस शो को समायोजित कर सकते हैं। माना जा सकता है कि कुछ भी नया करने के लिए दोनों पति पत्नी जोड़ी अपने काम में बहुत व्यस्त हैं।

Related image

वर्ष 1983 में विश्व कप जीतने वाले भारत पर आधारित अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ’83’ की शूटिंग के लिए रणवीर सिंह देश से बाहर हैं। उनके सितंबर तक लंदन में रहने की उम्मीद है। दूसरी ओर दीपिका पादुकोण मेघना गुलज़ार द्वारा अपनी फिल्म, ‘छपाक’ में व्यस्त हैं, साथ ही वह रणवीर सिंह अभिनीत ’83’ एक भूमिका निभा रही हैं और अन्य काम प्रतिबद्धताओं में व्यस्त हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों के इस तरह के व्यस्त कार्यक्रम के बाद, ‘नच बलिए’ शो में अतिथि भूमिका निभाने के लिए इस खूबसूरत जोड़ी के लिए मुश्किल से कोई मौका बचा है और उनकी कार्य प्रतिबद्धताएं इसकी पुष्टि करती हैं।

पिंकविला के अनुसार, दिव्यांका त्रिपाठी सीजन के प्रीमियर एपिसोड की होस्टिंग करेंगी और उनका साथ देंगे उनके पति और अभिनेता विवेक दहिया। साथ ही पिछले सीजन की जोड़ी सनम जौहर और अबीगेल पांडे भी प्रीमियर एपिसोड का हिस्सा होंगे।

कुछ दिनों से रियलिटी शो ‘नच बलिये 9‘ बहुत सुर्खियां बना रहा है। सलमान खान द्वारा निर्मित शो बहुत खास होने वाला है क्योंकि इसमें वर्तमान जोड़ियो के साथ साथ पूर्व जोड़ियो को भी थिरकते हुए देखा जाएगा। शो के रिलीज़ हुए दोमो प्रोमोस ने पहले ही दर्शको के मन में उत्साह पैदा कर दिया है और अब वे ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि शो में कौन कौन सी जोड़ियाँ भाग लेंगी।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *