Sat. Apr 20th, 2024
    रणविजय सिंघा को बेटी कायनात के क्लिक होने से नहीं होती समस्या, कहा इससे अहम और भी मुद्दे हैं

    तैमूर अली खान पापाराजी के पसंदीदा हैं और इनाया खेमू से भी उन्हें कम प्यार नहीं हैं। लेकिन अब उन्होंने अन्य स्टार-किड को भी बहुत कैप्चर करना शुरू कर दिया है जो है रोडीज फेम रणविजय सिंघा की बेटी- कायनात सिंघा। तैमूर के नवीनतम लंदन ट्रिप के दौरान, उनके फैन क्लब्स बहुत उत्साहित हो गए और उन्होंने तैमूर, इनाया और कायनात की बहुत सारी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया। घोड़ों को खिलाने से लेकर रेत से खेलने तक, बच्चों को लंदन में जमकर मस्ती करते देखा गया।

    जबकि तैमूर और इनाया तो पैप्स के आदी हो गए हैं जिसपर उनके माता-पिता करीना कपूर-सैफ अली खान और सोहा अली खान-कुणाल खेमू पहले भी अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं, कायनात की तसवीरें वायरल होना नयी बात है। इस पर रणविजय ने कहा कि उन्हें कैप्चर होने से कोई दिक्कत नहीं है।

    https://www.instagram.com/p/B0c5cqUHis7/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/B0Q1YvGH9Nm/?utm_source=ig_web_copy_link

    उनके मुताबिक, “मेरे लिए कोई समस्या नहीं है। वह क्लिक हो जाती है और उसकी तस्वीरें ऑनलाइन पसंद की जाती हैं और संपादकीय द्वारा चुनी जाती हैं, जो मुझे लगता है कि ठीक है। उसके पास वह सब कुछ है जो वह चाहती है, हम (वह और पत्नी प्रियंका सिंघा) उसे स्वस्थ जीवन देने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।” आगे अभिनेता-होस्ट ने कहा कि पापाराजी कल्चर के बारे में बात करने से जरूरी, देश में और भी अहम मुद्दे हैं।

    उन्होंने कहा-“जीवन में अन्य वास्तविक समस्याएं हैं जिनको हमारा पीछा करने वाले कैमरों की तुलना में ज्यादा ध्यान की आवश्यकता हैं। अगर क्लिक होते समय, उसके साथ हाथापाई होती है तो ये एक समस्या है।” उन्होंने कहा कि वैसे भी  माता-पिता अपने बच्चों की तस्वीरें ऑनलाइन साझा करते हैं और यदि पापाराजी भी वही कर रहे हैं, तो यह ठीक है।

    https://www.instagram.com/p/B0WAsFmHX1s/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/B0QhkS9nFGr/?utm_source=ig_web_copy_link

    “अगर ऐसा दिन आता है जब फोटोग्राफर सेलेब्स या उनके बच्चों का पीछा करना बंद कर देंगे, तो बहुत सारी [सेलिब्रिटी] परेशान हो जाएंगे। हमे फॉलो किए जाने का कारण यह है कि बहुत सारे लोग हमें प्यार करते हैं और हमारी देखभाल करते हैं, और हमसे प्रेरित होते हैं। ये कुछ ऐसा है जिसके बारे में हम सभी को आभारी होना चाहिए और शिकायत नहीं करनी चाहिए।”

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *