Thu. Apr 18th, 2024
    रणबीर कपूर लिटिल फैन, ब्रमास्त्र सेट्स

    रणबीर कपूर जो अपनी आने वाली फ़िल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, ने हाल ही में अपनी छोटी सी फैन के लिए समय निकाला। अगर आपने अबतक यह विडियो नहीं देखा है तो आपको बता दें कि एक छोटी बच्ची दौड़ते हुए रणबीर के पास आई।

    बच्ची रणबीर का नाम चिल्ला रही थी और रणबीर ने बिना कुछ सोचे-समझे बच्ची को गोद में ले लिया। रणबीर ने अपनी नन्ही सी फैन के साथ कई प्यारी तस्वीरें खिचाई हैं। रणबीर की अंतिम फ़िल्म थी संजय दत्त की जीवनी पर आधारित ‘संजू’ जो इसी साल रिलीज़ हुई थी।

    https://www.instagram.com/p/BrlRcuyH4CQ/

    फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही। ‘संजू’ 2018 की सफलतम फ़िल्मों में से एक है। फिलहाल रणबीर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं और बी टाउन में इनकी शादी की बातें भी चल रही हैं।

    अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते की खबरें सिर्फ अफवाह नहीं रही। रणबीर और आलिया दोनों ने ही दुनिया के सामने अपने रिश्तों की बात स्वीकार कर ली है। रणबीर-आलिया का प्यार को अयान मुखर्जी की की फ़िल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ के सेट पर पनपा, आज पूरी दुनिया के सामने है।

    दोनों एक साथ सबसे पहले सोनम कपूर के रिसेप्शन में शामिल हुए थे और तबसे ही दोनों बिना किसी हिचकिचाहट के अपना प्यार स्वीकारते हैं।

    दोनों साथ में कई बार डिनर डेट, फ़िल्मों की स्क्रीनिंग और बॉलीवुड समारोहों पर देखें जाते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर कपूर के माता पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने भी आलिया भट्ट को पसंद कर लिया है और जल्दी ही ऐसा हो सकता है कि भविष्य में दोनों शादी की योजना बनाए।

    मुंबई मिरर की एक हाल ही की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को अपने परिवार के व्हाट्सएप्प ग्रुप में शामिल कर लिया है। परिवार के इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्दिमा कपूर साहनी, चाची रीमा जैन और रणबीर कपूर खुद हैं।

    यह भी पढ़ें: लस्ट स्टोरीज से लेकर मिर्ज़ापुर तक, आइये आपको दिखाते हैं 2018 की 6 सबसे अच्छी ऑनलाइन फ़िल्में

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *