Fri. Apr 19th, 2024
    रणबीर कपूर कर सकते थे रणवीर सिंह की फिल्म "गली बॉय" में काम, मगर इस कारण ठुकराया किरदार

    रणवीर सिंह को फिल्म “गली बॉय” के लिए बहुत तारीफे मिल रही हैं। उनके किरदार को बहुत पसंद किया जा रहा है मगर क्या आपको पता है कि इस फिल्म में उनकी जगह रणबीर कपूर हो सकते थे? फिल्म के ट्रेलर लांच के वक़्त, सिंह ने कहा था कि ‘यह फिल्म मेरी है और किसी और को मिलती तो मैं जल के राख हो जाता’ और वाकई ये फिल्म अगर कपूर के साथ बनती तो, इतनी तारीफ के बाद वो राख हो ही जाते।

    लगभग ढाई साल पहले, जब निर्देशक ज़ोया अख्तर अपनी म्यूजिकल फिल्म की कास्ट का चयन कर रही थी तब कपूर ने इस फिल्म में अपनी दिलचस्पी दिखाई थी। मगर जब उन्हें सिंह के साथ दूसरी भूमिका निभाने का मौका मिला, तो उन्होंने मना कर दिया। दरअसल, जब तक सिंह का चयन इस फिल्म के लिए हो गया था।

    वही दूसरी तरफ, ज़ोया भी सिंह को कपूर के लिए हटाने के लिए राज़ी नहीं थी। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, रणबीर कपूर को फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर सिंह का किरदार मिला था जो उन्होंने निभाने से मना कर दिया। निर्देशक ने इससे पहले भी, फिल्म ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ में कपूर को एक मुख्य किरदार दिया था मगर उस वक़्त भी अभिनेता ने काम करने से मना कर दिया।

    मगर अब उन बातों को काफी वक़्त हो गया है। तो उम्मीद है कि दोनों के बीच वर्तमान में किसी प्रकार की कोई नाराज़गी नहीं होगी।

    दिलचस्प बात ये है कि “गली बॉय” में रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट महिला-पात्र निभा रही हैं। अगर कपूर ने फिल्म करने के लिए हाँ कह दिया होता तो जोड़ी की ये साथ में पहली फिल्म होती। अब दोनों पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नज़र आयेंगे जिसका निर्देशन अयान मुख़र्जी ने किया है।

    अब “गली बॉय” की बात की जाये तो ये 14 फरवरी को बड़े परदे पर दस्तक देगी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *