Fri. Apr 19th, 2024
    रघुराम राजन

    भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को उनके भारत के आर्थिक विकास में योगदान के लिए वर्ष 2018 के यशवंतराव चवन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

    मार्च 12 को मिलेगा पुरस्कार :

    रघुराम राजन को यह पुरस्कार मार्च 12 को दिया जाएगा जोकि महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चवन का 106वन जन्मदिन होगा। बतादें की रघुराम राजन रिज़र्व बैंक के गवर्नर रह चुके हैं और उस कार्यकाल में उनके द्वारा किये गए देश के लिए कार्य ने उन्हें यह पुरस्कार दिलाया है। यह पुरस्कार उन्हें यशवंतराव चवन संस्था के प्रेसिडेंट द्वारा दिया जाएगा।

    किसे मिलता है यह पुरस्कार :

    यह पुरस्कार हर साल यशवंतराव चव्हाण प्रथिस्थान द्वारा व्यक्तियों और संस्थानों को राष्ट्रीय एकता, और सामाजिक और आर्थिक विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यदि कोई व्यक्ति सामजिक और आर्थिक क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर योगदान देता है तो ऐसे व्यक्तियों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है।

    रघुराम राजन के बारे में :

    कुछ समय पहले सरकार एवं आरबीआई के बीच मतभेदों के चलते उर्जित पटेल ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बारे में रघुराम राजन से उनके विचार पूछे गए तो उन्होंने बताया”RBI गवर्नर के लिए वित्त मंत्री के नीचे लेकिन आम तौर पर नौकरशाही से ऊपर होना उचित होगा, क्योंकि यह उचित नहीं है कि RBI गवर्नर को सरकार में सचिव द्वारा निर्धारित किया जाए। ”

    यह बात उल्लेखनीय है की उर्जित पटेल के इस्तीफा देते ही पूर्व नौकरशाह शक्तिकांत दास को सरकार द्वारा नया गवर्नर घोषित कर दिया गया था।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *