Fri. Apr 19th, 2024
    song on yo yo honey singh
    एक पंजाबी सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले यो-यो हनी सिंह आज पूरे भारत ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टार बन चुके हैं। कोई भी समारोह हो उसमें जब तक हनी सिंह के गाने न हो, अधुरा है। आज बड़े-बड़े फ़िल्म निर्माता अपनी फिल्मों में उनके गाने रखना चाहते हैं और इस बात से आश्वस्त रहते हैं कि गाना ब्लाकबस्टर होगा।
    उनके इसी स्टारडम को देखते हुए अब उन पर भी एक गाना बनाया गया है।
    आरएस चौहान द्वारा हाल ही में रिलीज़ किया गया गीत “यो यो” एक मज़ेदार गीत है जिसमें इक्का ऋषि रिच है और जिसके बोल यो यो हनी सिंह के प्रसिद्ध चार्टबस्टर्स ब्लू आइज़ और  ब्राउन रंग से लिए गए हैं और इसे गायक के नाम पर भी रखा गया है।
    यो यो हनी सिंह इस गाने के बारे में जान कर आश्चर्यचकित हो गए थे और सोशल मीडिया पर मेकर्स को धन्यवाद देते हुए लिखा था कि, “यो यो” गीत में प्यार और सम्मान के लिए धन्यवाद।
    इक्का और आरएस के लिए मेरी शुभकामनाएं। ऋषि भाजी को 2000 के हिपहॉप को जीवित रखने के लिए बड़ा सम्मान।

    गाना यहाँ देखें:

    https://youtu.be/acVwJ4yZH5Q

    अपने कमबैक गीत ‘मखना’ के साथ, यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे, जिसे दुनिया भर से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और यूट्यूब पर गाने ने तहलका मचा दिया था।
    हाल ही में, यो यो हनी सिंह के चार्टबस्टर गीत ‘दिल चोरी’ को मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला था।

    अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ हनी सिंह आज भारतीय संगीत उद्योग पर राज कर रहे हैं। आने वाले समय में यो यो हनी सिंह के पास कई परियोजनाएं हैं, जिनकी तैयारी वह पूरे मन से कर रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/BwHMLowBpiz/

    यह भी पढ़ें: अंधाधुन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (वर्ल्डवाइड): चीन में 150 करोड़ रूपये कमाने के साथ ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ और ‘दबंग 2’ को छोड़ा पीछे

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *