Thu. Apr 25th, 2024
    योगेन्द्र यादव नरेन्द्र मोदी

    दिल्ली और हरियाणा की राजनीती का जाना माना चेहरा ‘योगेंद्र यादव’ ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने परिवार वालो पर इनकम टैक्स के आईटी सेल द्वारा रेड डाले जाने के मकसद को राजनीतिक रंजिश का मोड़ दिया है। सूत्रों से पता चला है कि योगेंद्र यादव की बहन के नर्सिंग होम पर आईटी रेड हुई। इसकी उन्होंने ट्विटर के सहारे कड़ी निंदा करी है। उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट करके अपनी बात रखी। उन्होंने इसे भाजपा की और से अशोभनीय और ओछी राजनीती का दर्जा दिया है।

    स्वराज इंडिया के अध्यक्ष एवं संस्थापक योगेंद्र यादव किसानों के हित और शराब के ठेके बंद करने के लिए हरियाणा के रेवाड़ी में पदयात्रा पर थे। तब उन्हें सुचना मिलती है कि उनकी बहन के रेवाड़ी और कलावती स्तिथ नर्सिंग होम पर 100 लोगो द्वारा आईटी रेड हुई है इसमें इनकम टैक्स समेत गुरुग्राम पुलिस के जवान शामिल थे।

    बता दे कि योगेंद्र यादव जो एक समय पहले अरविन्द केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी में एक मुख्य पद पर थे। वो आज स्वराज इंडिया नामक अपनी पार्टी गठित करके उसके अध्यक्ष पद का भार संभाल रहे है। आपसी मतभेद के कारण उन्हें अरविन्द केजरीवाल की पार्टी का साथ छोड़ना पड़ा। स्वराज आंदोलन के अलावा इन दिनों योगेंद्र यादव सरकार कि नीतियों एवं हरियाणा में शराब बंदी की लड़ाई लड़ रहे है। इस बीच उन्होंने किसानों से जुड़ी समस्याएं जैसे (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर भी ध्यान केंद्रित किया।

    गौरतलब यह भी है कि आने वाले चुनावो में योगेंद्र यादव अपनी पार्टी के साथ लोक सभा चुनावों में भाग लें सकते है। अगर वह भाग लेते है तो आम आदमी पार्टी के साथ दिल्ली में उनका कड़ा मुकाबला हो सकता है। क्योंकि अरविन्द केजरीवाल कि तरह उनकी छवि भी एक संघर्षवादी नेता के रूप में है। फ़िलहाल के लिए तो ये बस एक आकलन है पर इस बात का फैसला भी जल्दी ही हो जायेगा कि योगेंद्र यादव का आने वाले चुनावो में क्या रुख रहता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *