Thu. Mar 28th, 2024
    योगी आदित्यनाथ

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मौजूदा सरकार ने अपना पहला बजट मंगलवार को पेश किया। राज्य के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बजट पेश किया। प्रदेश सरकार का कुल बजट 3 लाख 84 हज़ार करोड़ रूपए का पेश किया गया जिसमे से 36 हज़ार करोड़ कर्ज माफ़ी के लिए आवंटित किये गए।

    योगी सरकार का यह बजट पिछले बजट से 10 प्रतिशत ज्यादा है। राज्य के बजट के अंदर आबकारी शुल्क से राजस्व संग्रह लक्ष्य 20 हजार 593 करोड़ 23 लाख रुपये तय किया गया, वहीं अनुमानित राजकोषीय घाटा 2017-18 में 42967,86 करोड़ का अनुमानित है।

    इससे पहले बजट पेश करने से पहले प्रदेश सरकार ने अमरनाथ यात्रा में हुए हमले की निंदा की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। हमले के बाद प्रधान मंत्री और आर्मी चीफ ने घटना की जानकारी ली। योगो ने कावंड यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने को कहा है। सभी कावंड यात्रियों को पहचान पत्र साथ रखने को कहा है जिससे सुरक्षा बलों को उनकी पहचान करने में मदद मिले।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।