Sat. Apr 20th, 2024
    योगी आदित्यनाथ

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अपनी 6 महीने की सरकार के दौरान कुछ उपलब्धियों का जिक्र किया। योगी के मुताबिक उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने जनता के मन में सरकार के लिए विश्वास जगाया है।

    एक इंटरव्यू के दौरान योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुरे देश का उत्तर प्रदेश के लिए सोच बदल रही है। व्यापारी उत्तर प्रदेश में आकर निवेश करना चाहते हैं। इसके अलावा प्रदेश में व्यापार शुरू करने वाले नौजवान उत्साहित हैं और सरकार इसके लिए काम कर रही है।

    योगी ने आगे कहा जब उनकी सरकार बनी थी, तब उनका प्रथम उद्देश्य था प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करना। योगी के मुताबिक उन्हें ख़ुशी है कि उनकी सरकार ने यह कर दिखाया है। योगी के मुताबिक सरकार के कार्यों में पारदर्शिता दिख रही है।

    योगी ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंका है। जिस तरह केंद्र में मोदी जी किसानों और नौजवानों के हित के लिए काम कर रहे हैं, उसी तरह हम उत्तर प्रदेश में इसपर जोर दे रहे हैं।

    किसानों की कर-माफ़ी पर योगी ने कहा कि हमने प्रदेश में किसानों के कर माफ़ किये हैं। इसके लिए हमने लोगों से अतिरिक्त कर भी नहीं वसूला। किसानों के पूर्ण-उत्थान के लिए उनसे जुड़ने की कोशिश की है। हम उनकी आय को दोगुना करने का प्रयास कर रहे हैं।

    प्रदेश में रोजगार पर योगी ने कहा कि नौजवानों को रोजगार देने के लिए सरकार जरूरी प्रयास कर रही है। इस साल के भीतर हमने 10 लाख नौजवानों को रोजगार देने की सीमा तय की है। योगी के मुताबिक उत्तर प्रदेश से अब रोजगार के लिए लोगों को दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना होगा।

    संछेप में योगी सरकार की पांच बड़ी उपलब्धियां :

    • प्रदेश में जनता को सुरक्षा का माहौल मिला।
    • प्रदेश में कानून व्यवस्था का मजबूत होना।
    • भ्रष्टाचार के खिलाफ सफल लड़ाई।
    • किसानों के हित में सरकार के प्रयास।
    • प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।