Tue. Apr 16th, 2024
    योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में लहराया तिरंगा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राष्ट्रीय धवज लहराया। इस मौके पर योगी ने उत्तर प्रदेश की विभिन्न समस्याओं का जिक्र किया एवं इनसे निजात पाने के उपाय भी बताये। योगी ने अपनी सरकार में किसानों को अच्छी व्यवस्था देने, रोजगार बढ़ने, कानून प्रणाली को मजबूत बनाने आदि विषयों पर जोर दिया। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शिक्षा प्रभाव के विषय पर चिंता जताते हुए कहा कि वे शिक्षा को सुधारने पर बल देंगे ताकि उत्तरप्रदेश के विद्यार्थियों को दूसरे राज्यों में पलायन ना करना पड़े।

    स्वतंत्रता दिवस के समारोह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शिक्षा, कानून, रोजगार, विकास, किसानों की स्थिति आदि कई मुद्दों पर बात की। योगी ने अपनी सरकार के दौरान प्रदेश में किये बदलावों पर भी जोर दिया। योगी ने बताया कि उनकी सरकार ने किसानों की स्थिति ठीक करने के लिए काफी अहम कदम उठाये हैं। इसके बाद योगी ने कहा कि हमें शिक्षा के स्तर को बढ़ाना होगा एवं नौजवानों को रोजगार भी देना होगा। योगी ने नौजवानों के पलायन पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में रोजगार मिलने पर कोई भी दूसरे राज्यों में रोजगार ढूंढ़ने के लिए नहीं जाएगा।

    इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम के नाम का आलाप किया। योगी ने कहा कि बहुत जल्द अयोध्या में रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। इसके बाद योगी ने उत्तरप्रदेश में विकास बढ़ने के बारे में बताया। योगी के अनुसार बहुत जल्द बुंदेलखंड को एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।

    इसके बाद योगी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कहा कि प्रदेश में अगर किसी के साथ दुर्व्यवहार होता है, तो उसके साथ सख्ती से बर्ताव किया जाएगा । योगी ने पुलिस को आधुनिक करने की बात पर भी जोर देते हुए कहा कि पुलिस को आधुनिक बनाने से प्रदेश की क़ानून प्रणाली को मजबूत बनाया जा सकेगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।