Thu. Mar 28th, 2024
    योगी आदित्यनाथ

    रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा में आयोजित रैली में विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमले करते नजर आए। उन्होंने प्रियंका गांधी वार्डा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि उन्होने अयोद्धया दौरे के दौरान रामलाला जन्म स्थल को क्यों नजर अंदाज किया। जब उनसे इसका जवाब मांगा गया तो प्रियंका ने राम जन्म भूमि को विवादित स्थल कहकर पल्ला झाड लिया।

    भारी जन समूह को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि “देश और दुनिया अयोद्धया को राम जन्म भूमि के रुप में देख रही हैं। 2010 के इलहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद किसी तरह का कोई विवाद नही उठा। योगी ने कहा पिछली बार कांग्रेस के पाले में 44 सीटे आई थी मगर इस बार 4 सीटों से ही संतुष्ट होना होगा”।

    https://www.facebook.com/MYogiAdityanath/videos/2275399639395369/?__xts__%5B0%5D=68.ARDHaXfhWHmGsWeu_4RwPtluFTOKPchSx_F_lUoApfZdjWCh_QrSFT0a9hDg_7d83NojxJZvN0CSBomudr22hxOoEsSREDK7C3QMT5ghCTspsr_I24XsXY6oZV6-chGON0krAOWdoojPOMrfNu0WwqGEmYzCfMGehry-f3dF6LOgLR7vgHWM-4XwYGQPu94nRuk3VIFswNnVEyc5_7ayrd9nlqcYsIEOUneL1LszuPeSpvHTQSEXJRWjZW8bAm7mP16gNJc0tF_qZiggET34nyDaZrCUYOYkxF7y8jqBZhBDBqgSv6Vb37kKNd8IyFngEOQASzxXn8BmIyTo6EXkjSzdpYNGYaKaJ6king&__tn__=-R

    बता दे प्रियंका बीते 29 मार्च को अयोद्धया गयी थी जहा उन्होने प्रचलित हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन किए थे। योगी ने आगे कहा कि” मैं प्रियंका से पुँछना चहता हुँ कि वह राम जन्म भूमि न जाके राम भक्त हनुमान के मंदिर दर्शन करने गई । इसके बाद उन्होने विवादित बयान दिया जिस से लोगो में गुस्सा हैं”।

    उन्होने कहा कांग्रेस, सपा और बसपा यह तीनों ही राम जन्म भूमि विवाद को हल करने में बाधा डाल रही हैं। योगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्दया पर फैसले में देरी कांग्रेस की वजह से हो रही हैं। उन्होने यह भी कहा कि 2007 में समझोता एक्सप्रेस ब्लास्ट के बाद कांग्रेस ने ही हिन्दू आतंक शब्द का प्रयोग किया था। योगी ने यह भी आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस शासित सरकार राम सेतू को नष्ट करना चाहती थी।

    https://www.facebook.com/MYogiAdityanath/photos/a.285221898487185/875760422766660/?type=3&theater

    इसके बाद बसपा सुप्रिमों और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना बनाते हुए योगी ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास की ओर पिछले मुख्यमंत्रियों ने ध्यान नही दिया। हमने क्षेत्र में कई योजनाओं पर काम किया हैं।

    उत्तर प्रदेश के सीएम ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल पर भी हमला करते हुए कहा कि केजरिवाल दिल्ली के विकास में बहुत बड़े बाधक हैं।

    https://www.facebook.com/MYogiAdityanath/photos/a.285221898487185/875761529433216/?type=3&theater

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बदलने की शुरुआर जेवर में बन रहे अंतरराष्टिय एयरपोर्ट से हो चुकी हैं और इसका श्रेय महेश शर्मा को जाता हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *