Thu. Mar 28th, 2024
    योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश विधान सभा में कल विस्फोटक मिलने से अफरातफरी मच गयी है। इसे राज्य सरकार की सुरक्षा पर एक बड़ी चूक बताई है। इसी के चलते आज मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

    आपको बता दें उत्तर प्रदेश की विधान सभा के समीप एक विस्फोटक पुलिस को मिला था। यह विस्फोटक डॉग स्क्वाड की मदद से बरामद हुआ था। ख़बरों के अनुसार यह विस्फोटक मंत्री मंडल की सभा से सिर्फ 50-60 मीटर की दुरी पर मिला था। ऐसे में यह सरकार की सुरक्षा को देखकर एक बड़ा सवाल पैदा कर रहा है। जांच के बाद पता चला कि यह एक पीईटीएन विस्फोटक है।

    यह विस्फोटक 50-60 ग्राम की मात्रा में पुलिस को मिला था। घटना के तुरंत बाद मामला योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा गया। हालाँकि ज्यादा अफरातफरी न मचे, इसलिए योगी ने सत्र ख़त्म होने का इंतज़ार किया।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।