Fri. Apr 19th, 2024
    उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव

    यूपी नगर निगम चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण 29 नंवबर को समाप्त हुआ। मतगणना की तिथि 1 दिसम्बर को तय की गई थी। मतगणना सुबह से शुरू हुई, जिसमे शुरूआती नतीजे बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे है। भाजपा प्रदेश के 16 मेयर पदों के चुनाव में 12 पर आगे जाते दिख रही है। वही बसपा 4 सीटों पर अपनी बढ़त बनाये हुए है। यूपी के नगर निकाय चुनाव में सबसे पहले नतीजा आया बीजेपी की झोली में जो की मुकेश आर्य बंधू जीते कांग्रेस के मोहन सिंह को हरा के।

    वहीँ अयोध्या से बीजेपी ने बाजी मारी है। अयोध्या से भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय मेयर की सीट हासिल की। उन्होंने समाजवादी की गुलशन बिंदु को मत दी। मेरठ में राउंड-16 के बाद बसपा की सुनीता वर्मा को 138924 वोट, तो भाजपा की कान्ता कर्दम को म‍िले 120458 वोट। यहां भाजपा प्रत्‍याशी बसपा से पीछे हैं।

    कौन प्रत्याशी कहाँ से विजय
    लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी संयुक्त भाटिया ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा वर्धन को शिकस्त दी। वहीं तीसरे स्थान पर बसपा की बुलबुल गोदियाल और कांग्रेस की प्रेमा अवस्थी रही है।
    वाराणसी
    वाराणसी सीट से भाजपा की मृदुला जायसवाल ने सपा उम्मीदवार साधना गुप्ता को हरा कर मेयर सीट अपने नाम की। वाराणसी में पार्षद की तीन सीटों के नतीजे आए। दो पर समाजवादी पार्टी और एक पर कांग्रेस की जीत हुई।
    कानपूर
    कानपूर से मेयर सीट पर भाजपा ने कब्ज़ा किया। भाजपा ने सपा उम्मीदवार को हरा कर इस सीट पर कब्ज़ा किया।
    इलहाबाद से भारतीय जनता पार्टी ने जित हासिल की, मेयर की सीट अभिलाषा गुप्ता को मिली।

    मेरठ
    शुरूआती दौर में भाजपा की बढ़त, 17 राउंड में भाजपा को पछाड़ बसपा ने मारी बाजी।
    गाजियाबाद
    गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार ने बसपा के मुन्नी चौधरी को दी पटखनी
    आगरा
    आगरा से भी भाजपा के मेयर प्रत्याशी नविन जैन ने मारी बाजी। वहीं बसपा के दिगमबर सिंह को हार का सामना करना पड़ा।
    झाँसी
    झाँसी सीट से भाजपा के प्रत्याशी संघ सेवक रामतीर्थ सिंघल ने मेयर की सीट संभाली।
    अयोध्‍या
    अयोध्‍या से भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय मेयर बने हैं। उन्‍होंने सपा की गुलशन बिंदू को मात दी है। अयोध्या नगर निगम चुनाव में मेयर सीट पर काबिज हुए ऋषिकेश उपाध्याय को 1110 वोट मिले समाजवादी प्रत्याशी को 864 वोट और बसपा प्रत्याशी को 346 वोट मिले। अयोध्या में ब्रहस्पति कुंड के निर्दलीय वार्ड उम्मीदवार हरिराम खजांची ने एक वोट से जीत हासिल की है।
    फिरोजाबाद
    फिरोजाबाद नगर निकाय चुनाव में नूतन राठौर जो की बीजेपी उम्मीदवार है। बसपा प्रत्याशी पायल राठौर को मत दी।

    अलीगढ़
    अलीगढ़ में लगातार आगे चल रही बीजेपी को झटका, बीएसपी उम्मीदवार ने दर्ज की जीत।​ यहाँ बसपा पहले स्थान पर रही वहीं सपा को बहुत बड़ा झटका लगा है। लेकिन कांग्रेस ने अपना खाता तक नहीं खोला है।
    सहारनपुर
    सहारनपुर से भाजपा उम्मीदवार संजीव वालिया ने अपनी जित दर्ज की है। उन्होंने यह सीट बसपा प्रत्याशी को हरा कर हासिल की है।
    मथुरा
    मथुरा से मुकेश आर्य बंधू जो की भाजपा उम्मीदार है, उन्होंने मेयर सीट पर कब्ज़ा किया है। आर्य बंधू ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह को मत दी है। उत्तर प्रदेश नगर निगम के मतगणना के दौरान सबसे पहले जित हासिल मुकेश आर्य ने की।
    मुरादाबाद
    मुरादाबाद मेयर सीट पर भाजपा ही छाई रही इस सीट से भाजपा के विनोद अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के युसूफ अंसारी को हराया।

    उत्तर प्रदेश में चला भारतीय जनता पार्टी का हवा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिष्ठा वाले बात को सच साबित कर दिखाया।