Thu. Mar 28th, 2024
    मोदी-योगी

    कांग्रेस ने गुजरात चुनावों व राजस्थान उपचुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन कर बीजेपी को करारा झटका दिया है। अब बारी उत्तर प्रदेश उप चुनावों की है। भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने विश्वास जताते हुए कहा है कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में उनकी ही पार्टी जीतेगी। जीत के दावे तो तीनों ही प्रमुख पार्टिया कर रही है।

    चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि इन रिक्त सीटों पर उपचुनावों को 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की वजह से दो सीटें खाली हुई है।

    बीजेपी का मुख्य लक्ष्य इन दो सीटों पर हो रहे उपचुनावों में शानदार जीत हासिल करना है। वहीं कांग्रेस राजस्थान उपचुनावों के तहत यूपी में भी जीत हासिल करना चाहती है। वहीं समाजवादी पार्टी भी इस सीट पर चुनाव जीतने में आश्वस्त नजर आ रही है।

    दिसंबर के गुजरात विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद  राजस्थान में उप-चुनावों के तहत उपचुनाव भी कांग्रेस के लिए एक परीक्षा थी। जिसमें कांग्रेस ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया। बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा चुनावों के लिए हमेशा तैयार है।

    हम एक कैडर आधारित पार्टी है। पिछले साल हुए यूपी चुनावो का जिक्र करते हुए बताया कि 403 विधानसभा सीटों में से भाजपा और उसके सहयोगियों को 325 सीटें प्राप्त हुई थी। वर्तमान में हमारे पास मोदी व योगी दोनों ही सरकारों की मुख्य उपलब्धियां मौजूद है।

    समाजवादी पार्टी का कहना है कि बीजेपी ने चुनावी वादो को पूरा नहीं किया है इसलिए जनता उन्हें उपचुनावों में करारा जवाब देगी। वहीं कांग्रेस ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है और पार्टी जनता के सामने योगी सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार कानून और व्यवस्था के सामने बुरी तरह विफल नजर आ रही है।