Thu. Mar 28th, 2024

    पूर्व वित्तमंत्री और बीजेपी के नेता यशवंत सिन्हा ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बीजेपी पर खूब हमला बोला है। बीजेपी ने भी खूब जवाबी हमले किये है। बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा अपने पटना दौरे पर जाने वाले है, जिससे बीजेपी और उनके सहयोगी दल में हलचल मच गई है।

     

    बीजेपी के नेता यशवंत सिन्हा 11 अक्टूबर को पटना जायेंगे। इस यात्रा के दौरान कदमकुआं इलाके में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पर जायेंगे। लोकनायक जयप्रकाश नारायण का यह आवास चरखा समिति के नाम से मशहूर है। सिन्हा कुछ वक़्त के लिए ही पटना में रहेंगे, वहां वह पटना के गाँधी मैदान के पास जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रांची जायेंगे।

     

    यशवंत सिन्हा की इस यात्रा को अलग-अलग मायनों में देखा जा रहा है। जहां सिन्हा के विरोधी इस यात्रा को सामान्य यात्रा बताने की कोशिश कर रहे है, वही इस यात्रा को दूसरे मायनों में भी देखा जा रहा है। यशवंत सिन्हा के दिए गए बयानों और लिखे गए लेख की जमीनी हक़ीकत जाने के लिए सिन्हा पटना जा रहे है।

     

    यशवंत सिन्हा के समर्थको ने सिन्हा के विरोधी को लेकर कहा कि वे ज़मीनी हक़ीक़त को झुठला नहीं सकते है। आगे उन्होंने कहा कि अगर सिन्हा की बातो में दम नहीं होता तो भारत के प्रधानमंत्री को एक सभा में जाकर पॉवरपॉइंट प्रेसेंटेशन नहीं देना पड़ता।