Fri. Mar 29th, 2024
    यमुना में बाढ़

    नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर सोमवार को 204.50 मीटर के चेतावनी के निशान को पार कर गया और 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार करने के कगार पर पहुंच गया, जिसके कारण प्रशासन को नदी से सटे तराई के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश देना पड़ा।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि नदी के जल स्तर के शाम छह बजे तक खतरे के निशान को पार करने की संभावना है, जिससे इससे तट जलमग्न हो जाएंगे।

    मंत्रालय ने कहा कि बुधवार तक यमुना का जल स्तर 207 मीटर पर पहुंच जाएगा।

    दिल्ली सरकार ने कहा कि वह केंद्र के साथ मिलकर सतर्क है।

    दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिया है।

    बढ़ते जल स्तर को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई है।

    बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि यह पानी अगले दो दिनों में पूरे वेग के साथ दिल्ली पहुंचेगा।

    प्रशासन ने बढ़ते जल स्तर को देखते हुए दिल्ली को पूर्वी विंग से जोड़ने वाले एक पुराने पुल पर यातायात बंद कर दिया है।

    दिल्ली सरकार ने नदी के सटे तराई के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए हैं।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *