Thu. Mar 28th, 2024
    रोहिंग्या हिन्दू म्यांमार

    रोहिंग्या मुस्लिम विवाद पर आये दिन नए खुलासे किये जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार के रखिने राज्य में 28 हिन्दुओं की लाशें पायी गयी है।

    सरकार का मानना है कि हिन्दुओं के इस हत्याकांड के पीछे रोहिंग्या मुस्लिम आतंकवादी हैं। वहीँ रोहिंग्या का मानना है कि सरकार और बौद्ध लोगों ने मिलकर यह किया है।

    दरअसल रोहिंग्या मुस्लिम और म्यांमार सरकार के बीच इस लड़ाई में वहां रहने वाले हिन्दू बीच में पिस गए हैं। म्यांमार सरकार और सेना उन्हें रोहिंग्या मुस्लिम आतंकवादियों से मिले होने के शक में मार रही है, वहीँ मुस्लिमों के मुताबिक वे सरकार का साथ दे रहे हैं।

    जाहिर है 25 अगस्त को म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिम विवाद शुरू हुआ था। म्यांमार सरकार के मुताबिक मुस्लिम आतंकवादियों ने सेना की चौकियों पर हमला किया था, जिसमे कई सुरक्षकर्मियों की मौत हो गयी थी। इसके बाद सेना ने आतंकवादियों का सफाया करने की ठानी। इसके बाद हिंसा का जो दौर चला, अभी तक नहीं थमा है। इसके चलते लगभग 4 लाख रोहिंग्या मुस्लिम और हिन्दू म्यांमार से भागकर बांग्लादेश में बस गए हैं।

    इस भीषण हत्याकांड में वहां बसे हिन्दुओं का मानना है कि उन्हें दोनों पक्षों का शिकार होना पड़ रहा है। बांग्लादेश में भी मुस्लिमों द्वारा उनपर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ मुस्लिमों ने हिन्दू महिलाओं को जबरन मुस्लिम बनाने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर उनको मार दिया गया।

    हिन्दू समुदाय के लोगों ने कुछ दिन पहले भारत सरकार से मदद के लिए गुहार लगायी थी। इसपर भारतीय सरकार ने अभी तक को प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालाँकि हिन्दू महासभा के सेवकों ने इनकी मदद करने के लिए कहा था। उनके मुताबिक हिन्दू अगर भारत में नहीं आएंगे, तो कोनसे देश में जाएंगे?

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।