Sat. Apr 20th, 2024
    म्यांमार में मोदी आंग सान सु की

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय म्यांमार के दौरे पर हैं। इस दौरान मोदी ने नोबेल पुरुष्कृत आंग सान सु की से मुलाक़ात की और उन्हें रोहिंग्या मुस्लिमों की हालत सुधारने में साथ देने का भरोसा दिया।

    इसके अलावा मोदी ने म्यांमार के पर्यटकों को फ्री में भारतीय वीज़ा देने का भी फैसला किया है। मोदी ने आंग सान सु की के बारे में कहा, ‘म्यांमार की शांति के लिए आपका नेत्र्तव सराहनीय है। हम आपकी चुनौतियां समझते हैं।’

    ‘पडोसी होने के नाते हम आपकी चुनौतियां समझते हैं। हमें देश की सीमा की रक्षा के लिए साथ काम करना होगा। पानी में एवं जमीन पर..’ मोदी ने आगे कहा।

    इसपर आंग सान सु की न कहा, ‘हम साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी धरती पर आतंकवाद ना पनपे। हम इसे इस देश में और पडोसी देशों में भी रोकेंगे।’

    आपको बता दें कि रोहिंग्या मुस्लिम के मामले पर आंग सान सु की चारों और निंदा की जा रही है। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार होने की वजह से बहुत से लोग बांग्लादेश और भारत में पलायन कर रहे हैं।

    आगे पढें : रोहिंग्या मुस्लिम कौन है? इन लोगों पर इतने अत्याचार क्यों हो रहे हैं?

    नरेंद्र मोदी पर भी रोहिंग्या मुसलमानों की सुरक्षा के लिए दबाव बनाया गया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।