Thu. Apr 25th, 2024
    वेटिकन म्यांमार रोहिंग्या

    पोप फ्रांसिस सोमवार से म्यांमार दौरे पर है। सोमवार को म्यांमार के यांगून शहर में पोप फ्रांसिस ने सबसे पहले म्यांमार सेना प्रमुख मिन आंग हलांग से बातचीत की। म्यांमार दौरे के दूसरे दिन पोप फ्रांसिस आज म्यांमार की राजधानी नाय प्यी ताव पहुंचेंगे।

    जहां पर पोप का स्वागत म्यांमार सरकार के प्रमुख लोग करेंगे। जानकारी के अनुसार पोप फ्रांसिस का राजधानी में स्वागत म्यांमार के राष्ट्रपति हटिन क्याव व म्यांमार नेता आंग सान सू की करेंगे।

    यहां पर पोप फ्रांसिस राजनियक कोर की बैठक करेंगे जिसमें दोनों प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद वो वापस से यांगून के लिए रवाना हो जाएंगे।

    सेना प्रमुख से रोहिंग्या मुद्दे पर की चर्चा

    पहले दिन पोप फ्रांसिस ने सेना प्रमुख के साथ मुलाकात की। वेटिकन से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान पोप ने अधिकारियों को देश में चल रहे राजनीतिक बदलाव की अवधि के दौरान अपनी जिम्मेदारी संभालने की आवश्यकता व्यक्त की।

    साथ ही रोहिंग्या को लेकर भी बात की। वहीं मिन आंग हलांग ने एक बयान में कहा कि म्यांमार में कोई धार्मिक भेदभाव नहीं है। क्योंकि देश धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है। रोहिंग्या मुद्दे को लेकर देश में शांति बहाल करने और शांति सुनिश्चित करने के लिए सेना ने पूरे प्रयास किए थे।

    पोप फ्रांसिस दूसरे दिन म्यांमार की राजधानी पहुंचे है। यहां पर वे सरकार के प्रमुख राजनेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद पोप फ्रांसिस अपने आधिकारिक दौरे के अंतिम दिन बुधवार को म्यांमार के बौद्ध भिक्षुओं की सुप्रीम काउंसिल और बिशप (ईसाई संगठन) के साथ बैठक करेंगे।

    गौरतलब है कि इसके बाद पोप फ्रांसिस म्यांमार के बाद बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे। यहां पर भी वे शरणार्थी शिविरों में रह रहे रोहिंग्या लोगों के साथ मुलाकात कर सकते है।