Thu. Mar 28th, 2024
    आंग सान सू की

    म्यांमार की नेता आंग सांग सू की ने पश्चिमी प्रान्त रखाइन में निवेश का आग्रह किया है, उन्होंने कहा कि विश्व सिर्फ प्रान्त के नकारात्मक तथ्यों को देख रहा है। इस राज्य से साल 2017 से 730000 रोहिंग्या मुस्लिम भाग गए थे। रखाइन की दुर्लभ यात्रा के दौरान उन्होंने राज्य के नागपाली बीच में जापान के निष्पक्ष निवेश के बाबत बताया है।

    निवेश की भारी कमी

    आंग सान सू की ने सैकड़ों किलोमीटर तक फैले विवाद का जिक्र किया लेकिन रोहिंग्या मुस्लिमों का जिक्र नहीं किया। साथ ही बांग्लादेश में फंसे, सैकड़ों-हज़ारो रोहिंग्या मुस्लिम अभी भी रखाइन के गाँवों और शिविरों में कैद हैं, जिनकी आवाजाही और पंहुच पर पाबन्दी है।

    म्यांमार की नेता ने कहा कि “अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान उत्तरी रखाइन में उपजे नकारात्मक तथ्यों पर हैं, जबकि एक तस्वीर इस राज्य में शान्ति और विकास की अत्यधिक क्षमता को दर्शाती है। रखाइन की गंभीर चुनौतियों की उनकी सरकार ने पहचान लिया है और उसका व्याख्यान करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही है।”

    आंग सान सू की ने म्यांमार में अधिक निवेश करने का आग्रह किया है क्योंकि उनकी सरकार पर्यटन और निवेश की कमी को वापस लाने का प्प्रयास कर रही है।

    म्यांमार ने कहा कि “वह जनवरी से शरणार्थियों को वापस लेने के लिए राज़ी है और उन्होंने मुस्लिमों पर अत्याचार के आरोपों को खारिज किया है।”

    मानवधिकार का उल्लंघन

    बौद्ध बहुल देश में बौद्धों और रोहिंग्या मुस्लिमों के मध्य झड़प की खबरे आती रहती है। साल 2017 में म्यांमार की सेना द्वारा रक्तपात नरसंहार के कारण लाखों रोहिंग्या शरणार्थियों को दूसरे देशों में पनाह लेनी पड़ी थी।  साल 1948 में ब्रिटेन की हुकूमत से म्यांमार की आज़ादी का ऐलान किया गया था, लेकिन देश इसके बाद से ही संजातीय विवादों की स्थिति से जूझ रहा है।

    यूएन जांचकर्ताओं ने म्यांमार में नरसंहार के लिए कट्टर राष्ट्रवादी बौद्ध संत और सेना को जिम्मेदार ठहराया था। नेता अंग सान सु की की सरकार ने सेना के साथ सत्ता साझा करने के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। रोहिंग्या मुस्लिमों पर अत्याचार के खिलाफ चुप्पी साधने के कारण उनकी काफी आलोचनायें हुई थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *